India News (इंडिया न्यूज), Modi Govt Meeting Explained: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारत के इरादे बिल्कुल साफ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक और आतंकियों के खात्मे के लिए सेना को खुली छूट दे दी है। बुधवार को पीएम मोदी लगातार चार बड़ी बैठकें करने जा रहे हैं। पाकिस्तान को लेकर इन बैठकों को काफी अहम बताया जा रहा है।

पहली बैठक CCS, फिर मीटिंग दूसरी CCPA, तीसरी CCEA और फिर कैबिनेट की होगी। क्या आपने कभी इन समितियों का नाम सुना है या इनके बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए आपको आसान भाषा में बताते हैं कि इनका क्या मतलब है और ये क्यों अहम हैं…

1. CCS (सुरक्षा पर कैबिनेट समिति)

‘सुरक्षा पर कैबिनेट समिति’ देश की सुरक्षा से जुड़े फैसले लेती है। प्रधानमंत्री इस समिति के अध्यक्ष होते हैं। उनके अलावा इसमें गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और दूसरे बड़े मंत्री होते हैं। यह समिति आतंकवाद, युद्ध, रक्षा नीतियों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर फैसले लेती है।

2. CCPA (राजनीतिक मामलों पर कैबिनेट समिति)

CCPA राजनीतिक मामलों पर कैबिनेट समिति है। इसकी बैठक देश के प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने और निर्णय लेने के लिए होती है। यह केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करती है, खासकर जब आम सहमति या टीम वर्क की आवश्यकता होती है।

CCPA विदेश नीति के उन मामलों को भी देखती है जो देश की राजनीतिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। CCPA की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं। इसमें रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, सड़क परिवहन और यातायात मंत्री, वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल होते हैं। इसमें राजनीतिक, रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

3. CCEA (आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति)

आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति यानी CCEA का काम देश के आर्थिक मुद्दों पर निर्णय लेना है। इसमें वित्त मंत्री, योजना मंत्री और देश के अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल होते हैं। यह समिति बजट, विकास योजनाओं, आर्थिक सुधारों और वित्तीय नीतियों पर चर्चा करती है और निर्णय लेती है।

4. कैबिनेट मीटिंग

कैबिनेट मीटिंग सरकार के सबसे बड़े फ़ैसलों की मीटिंग होती है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सरकार के सभी बड़े मंत्री मौजूद होते हैं और देश के बड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं. जैसे नीतियों को लागू करना, कोई नया कानून बनाना या किसी बड़े मुद्दे पर फ़ैसला लेना।

भारत का वो सबसे खतरनाक जासूस, जिसने पाकिस्तानी आर्मी मेजर बनकर किया राज, फिर जो हुआ देखकर कांप गई इंसानियत

क्यों ज़रूरी हैं ये समितियाँ

ये सभी समितियाँ और मीटिंग भारत सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. इनका काम देश की सुरक्षा, आर्थिक स्थिति और जनता की ज़रूरतों को सुनिश्चित करना है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में ये समिति सरकार की बड़ी नीतियों और फ़ैसलों पर काम करती है।

‘मुझे लगा मजाक कर रहे हैं, पीछे मुड़ी और…’, Shubham Dwivedi की पत्नी ने रोते हुए सुनाई पूरी कहानी, घटनाक्रम जान आपकी भी रूह कांप जाएगी!