India News (इंडिया न्यूज़), Best Foods To Eat In Empty Stomach: आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि सुबह-सुबह उन्हें जल्दी भूख लगती है। जिसकी वजह से वह कुछ भी खा लेते हैं लेकिन अपने दिन की शुरुआत किस तरह के डाइट से करना आपके लिए सही रहेगा। आज हम आपको इस रिपोर्ट के माध्यम से बताएंगे तो चलिए जानते हैं सुबह उठकर क्या खाना आपके शरीर के लिए अच्छा रहता है।
सुबह के खानपान को लेकर अलग-अलग लोगों का अपना विचार है। जिसमें कुछ लोगों का मानना है कि, सुबह उठने के बाद लोगों को हल्का भोजन करना चाहिए, तो वही कुछ लोगों का मानना है कि सुबह उठने के बाद सबसे अच्छा भोजन करना चाहिए। तो चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि सुबह उठने के बाद क्या खाना सही रहेगा।
खाली पेट क्या खाना चाहिए
आरोग्य हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉक्टर एस. के. पांण्डेय कहते हैं कि, सुबह का भोजन आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ अंदरूनी अंगों के लिए भी फायदेमंद होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन फूड्स के बारे में..
ड्राई नट्स
सुबह खाली पेट ड्राई नट्स का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है इसमें मौजूद विटामिन ओमेगा 3 फैटी एसिड आज शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
पपीता खाएं
पपीता शरीत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे सुबह खाली पेट खाना और भी फायदेमंद होता है। पपीता से आपको फाइबर, विटामिन, फोलेट और एनर्जी मिलती है। इसके अलावा पपीता पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
दूध पीना
सुबह-सुबह उठ कर खाली पेट दूध पीना भी सेहतमंद होता है। क्योंकि दूध में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मौसमी बीमारियों से दुर रहने के लिए भी सुबह के समय खाली पेट दूध पीना सही होता है।
दलिया खाएं
खाली पेट दलिया खाना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि दलिया खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता हैं।
नींबू पानी
सुबह उठकर नींबू का पानी बहुत फायदेमंद होता है। बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए और वजन कंट्रोल करने, चर्बी कम करने, पाचन तंत्र को हेल्दी बनाने और शरीर का चयापचय के लिए भी ठीक रखता है।