India News (इंडिया न्यूज), Whatsapp App Closed: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोश्ल मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप को लेकर हाल ही में एक बड़ा बयान दिया जिसे सुन सबके कान खड़े हो गए। मेटा ने भारत में व्हाट्सऐप की सेवाओं को बंद करने के संबंध में सरकार को कोई सूचना नहीं दी है। यह जानकारी आईटी मंत्री ने कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के सवाल के जवाब में दी। विवेक तन्खा ने पूछा था कि क्या व्हाट्सऐप भारत सरकार के निर्देशों का पालन न करने के कारण देश में अपनी सेवाओं को बंद करने की योजना बना रहा है।
इस साल की शुरुआत में, व्हाट्सऐप ने दिल्ली हाई कोर्ट को चेतावनी दी थी कि अगर कंपनी को संदेशों के एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर किया गया, तो वह भारत में अपनी सेवाएं बंद कर देगी। इस चेतावनी के बाद से भारत में व्हाट्सऐप यूजर्स चिंतित थे। मेटा ने भारत के नए आईटी नियमों को सीधे तौर पर चुनौती दी थी और कहा था कि ये नियम गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं।
क्या बोले अश्विनी वैष्णव?
आईटी मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित सरकार के निर्देश राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं। ये नियम भारत की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करने और अन्य देशों के साथ दोस्ती बनाए रखने के लिए हैं। इसके अलावा, ये निर्देश किसी भी ऐसी गतिविधि को रोकने के लिए भी हैं जो सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित कर सकती है या अपराध को बढ़ावा दे सकती है।
CM Yogi ने कांवडियों को दिया खास संदेश, शिव भक्तों को सिखाई ‘जिम्मेदारी’