India News (इंडिया न्यूज),Delhi High Court:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का उदाहरण देते हुए एक मामले का निपटारा किया है। दरअसल, महिला के पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने होटल के कमरे में कथित तौर पर व्यभिचार किया था। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को बरी कर दिया।

जस्टिस नीना बंसल ने क्या कहा ?

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने कहा, ‘एक महिला को उसके पति की संपत्ति मानना ​​और इसके विनाशकारी परिणामों का महाभारत में अच्छी तरह से वर्णन किया गया है।’उन्होंने कहा, ‘द्रौपदी को किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने पति युधिष्ठिर ने जुए के खेल में दांव पर लगा दिया था, जहां बाकी चार भाई मूकदर्शक बने रहे और द्रौपदी के पास अपनी गरिमा के लिए विरोध करने के लिए कोई आवाज नहीं थी। जुए के खेल में द्रौपदी हार गई और उसके बाद महाभारत का महायुद्ध हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई और परिवार के कई सदस्य मारे गए।’

कोर्ट ने कहा, ‘महिला को संपत्ति मानने की मूर्खता के दुष्परिणामों को प्रदर्शित करने के लिए ऐसे उदाहरण मौजूद होने के बावजूद हमारे समाज की महिला-संपत्ति मानसिकता को यह तभी समझ में आया जब सुप्रीम कोर्ट ने जोसेफ शाइन (सुप्रा) के मामले में आईपीसी की धारा 497 को असंवैधानिक घोषित कर दिया।’

पति ने क्या लगाए थे आरोप?

युवक ने भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 497 के तहत उसे तलब करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। शिकायतकर्ता पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के युवक के साथ विवाहेतर संबंध थे। उसकी पत्नी और युवक लखनऊ गए थे, जहां वे पति-पत्नी के रूप में एक होटल में साथ रहे। युवक ने पत्नी की सहमति के बिना यौन संबंध बनाए। पति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद निचली अदालत ने आरोपी युवक को बरी कर दिया था। इसके बाद पति ने फिर से पुनरीक्षण याचिका दायर की। इस पर सुनवाई करते हुए सत्र न्यायालय ने आरोपी युवक को व्यभिचार के अपराध में तलब किया। आरोपी युवक ने मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर फैसला सुनाया गया है।

मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कौन बनेगा लकी स्टार, और किसके बिगड़ेंगे हालात? जानिए आज का भविष्योदय!

भारत में तूफानी बारिश की एंट्री! गड़गड़ाहट के साथ बरसेंगे बादल ,जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

UP Weather Today: UP में एक बारिश मचा देगी तबाही, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी