India News (इंडिया न्यूज),Waqf Amendment Bill 2024:देशभर में कई जगहों पर वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजनीतिक दलों और कई मुस्लिम संगठनों ने इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं दूसरी ओर मणिपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असकर अली को इस कानून का समर्थन करना महंगा पड़ गया है। यही वजह है कि गुस्साई भीड़ ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया।

पोस्ट का विरोध

मणिपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असकर अली ने वक्फ बिल कानून के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, पहले तो लोगों ने उनके पोस्ट का विरोध किया। इसके बाद लोगों ने उनके घर के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 9 बजे गुस्साई भीड़ अध्यक्ष के घर के बाहर जमा हुई, तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी।

मांगी माफी

घटना के बाद अली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने पहले के बयान के लिए माफी मांगी। घर जलने के बाद उन्होंने कानून का विरोध किया। मणिपुर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन मणिपुर के कई इलाकों में वक्फ कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस घटना से पहले इंफाल घाटी के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। रैली में 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए, जिससे लिलोंग में एनएच 102 पर यातायात बुरी तरह बाधित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प भी देखी गई।

बढ़ाई गई सुरक्षा

इस कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने वक्फ विधेयक के खिलाफ नारे लगाए। एक प्रदर्शनकारी साकिर अहमद ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम संविधान के मूल्यों के खिलाफ है। यह मुस्लिम समुदाय को पूरी तरह से अस्वीकार्य है।मणिपुर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

किस मूलांक की खुलेगी किस्मत की तिजोरी, जाने किन जातकों को रहेगा टेंशन? पढ़िए सोमवार का भविष्यफल!

‘ईद-क्रिसमस में शामिल, लेकिन रामनवमी जुलूस में हिस्सा नहीं…’ बीजेपी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, हिंदू आस्था के अवमानना का लगाया आरोप