India News (इंडिया न्यूज), Muslim MPs In Political Party : देश में वक्फ बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों से ही पास हो चुका है। विपक्ष ने शुरू से ही वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का विरोध किया है। लेकिन वह इस बिल को दोनों सदनों से पास होने से नहीं रोक पाया। बिल पास होने के बाद देशभर में मुस्लिम समुदाय सड़कों पर उतर आया है और इसका विरोध जता रहा है। वैसे भारत में हिंदुओं के बाद सबसे बड़ा धर्म इस्लाम है।

आंकड़ों के मुताबिक इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी भारत में रहती है। भारत में इस्लाम धर्म के मानने वालों की आबादी 14.2% है यानी करीब 172.2 मिलियन लोग रहते हैं।

भारतीय राजनीति में मुसलमानों का अनुपात

वहीं, साल 2024 में मुस्लिम आबादी की अनुमानित संख्या 20,47,60,392 आंकी गई है। इसके अलावा भारतीय राजनीति में भी मुसलमान बड़ी संख्या में हैं और हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो पिछले साल चुनाव में 24 मुस्लिम सांसद चुने गए थे। आपको बता दें कि 2024 में जितने भी मुस्लिम सांसद चुने गए हैं, उनमें से एक भी बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए से नहीं है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों की तुलना में इस बार मुस्लिम सांसदों का अनुपात घटकर पांच फीसदी रह गया है। 1980 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मुस्लिम सांसदों ने जीत का रिकॉर्ड बनाया था। उस समय 49 सांसद जीते थे। इसके बाद यह आंकड़ा घटता गया और अब यह संख्या 24 है।

किस राजनीतिक दल में कितने मुस्लिम सांसद हैं?

वहीं अगर सवाल पूछा जाए कि देश में सबसे ज्यादा मुस्लिम सांसद किस पार्टी के हैं? तो इसका जवाब है कांग्रेस पार्टी। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से कुल सात मुस्लिम सांसद जीते हैं। कांग्रेस के बाद सपा का नंबर आता है, जिसके 4 सांसद हैं। उसके बाद टीएमसी 5, आईयूएमएल 3, नेशनल कॉन्फ्रेंस 2 और सिर्फ 3 निर्दलीय उम्मीदवार चुने गए हैं।

Waqf Amendment Bill 2025 : इन पार्टियों ने दिया मोदी सरकार का साथ, नहीं काम आई विपक्ष की एकजुटता, क्रॉस वोटिंग ने प्लान पर फेरा पानी

‘मैं उस पद की दौड़ में नहीं…’ के अन्नामलाई ने दे दिया बड़ा बयान, तमिलनाडु में अब क्या होगा बीजेपी का अगला प्लान?