India News (इंडिया न्यूज), New Delhi Railway Station Stampede:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 14 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। शनिवार शाम 4 बजे से ही नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण धक्का-मुक्की से पैदा हुए हालात भगदड़ में बदल गए। हादसे को लेकर यात्रियों का आरोप है कि रेलवे की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। अब प्रशासन ने हादसे में मरने वालों की सूची जारी कर दी है।

18 लोगों की मौत

शनिवार रात नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। प्रयागराज के लिए ट्रेन को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह देरी से चल रही थी। इस दौरान स्टेशन पर धक्का-मुक्की के बाद भगदड़ मच गई, जिसमें सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आ गए।

प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की। भगदड़ में दिल्ली और बिहार के लोगों की मौत हुई है। प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है। प्रयागराज में संगम स्नान के लिए जाने के लिए स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री जमा हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद अब प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है। सूची में मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली और बिहार के लोगों की है।

भगदड़ में मरने वालों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे, 4 पुरुष

1. आहा देवी, पति रविन्दी नाथ, बक्सर बिहार, उम्र 79 वर्ष

2. पिंकी देवी, पति-उपेन्द्र शर्मा, संगम विहार दिल्ली, उम्र 41 वर्ष

3. शीला देवी, पति- उमेश गिरी, सरिता विहार दिल्ली, उम्र 50 वर्ष

4. व्योम, पिता-धर्मवीर, बवाना दिल्ली, उम्र 25 वर्ष

5. पूनम देवी, पति-मेघनाथ, सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष

6. ललिता देवी, पति- संतोष, परना बिहार, उम्र 35 वर्ष

7. सुरुचि, पिता- पुत्री मनोज शाह, मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष

8. कृष्णा देवी, पति- विजय शाह, समस्तीपुर बिहार उम्र 40 वर्ष

9. विजय साह- पिता- राम सरूप साह, समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष

10. नीरज, पिता- इंद्रजीत पासवान, वैशाली बिहार, उम्र 12 वर्ष

11. शांति देवी, पति- राज कुमार मांझी, नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष

12. पूजा कुमार, पिता- राज कुमार मांझी, नवादा बिहार उम्र 8 वर्ष

13. संगीता मलिक, पति- मोहित मलिक, भिवानी हरियाणा उम्र 34 वर्ष

14. पूनम, पति-वीरेंद्र सिंह, महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष

15. ममता झा, पति- विपिन झा, नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष

16. रिया सिंह, पिता- ओपिल सिंह, सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 वर्ष

17. बेबी कुमारी, पिता-प्रभु साह, बिजवासन दिल्ली, उम्र 24 वर्ष

18. मनोज, पिता- पंचदेव कुशवाह, नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 वर्ष

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है और वितरित भी किया जा रहा है।

  • मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा
  • गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख
  • मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1.0 लाख का मुआवजा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिखा भयानक मंजर, अब इस घटना पर सामने आया अखिलेश यादव का बयान

18 लोगों की मौत पर रेलवे का पहला बयान आया सामने, किया ऐसा खुलास, सुन दंग रह गए लोग

पटना जंक्शन पर कुंभ जाने वालों का हुजूम, कहीं हो न जाए दिल्ली जैसा हादसा! बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थ RPF