India News (इंडिया न्यूज),Kohinoor Diamond: कोहिनूर हीरा ये वो कीमती चीज है जिसको बहुत की कम लोगों ने देखा है। लेकिन जो भी इसे देखता है तो वो देखता ही रह जाता है। कहा जाता है कि कोहिनूर हीरा कभी भारत की शान हुआ करता था। जब भारत छोड़ अंग्रेज गए तो वो अपने साथ ही कोहिनूर हीरा भी ले गए। तब से यह हीरा ब्रिटेन के शाही परिवार के पास है। पिछले साल जब ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की ताजपोशी हुई तो यह बेशकीमती हीरा उनके सर पर सजा। वहीँ इससे पहले महारानी एलिजाबेथ के क्राउन में ये पेशकीमती शाही हीरा जड़ा हुआ था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कोहिनूर हीरे को ब्रिटेन से भारत वापस लाने की मांग आजादी के बाद से ही उठती रही है। इसे लेकर कई तरह के प्रयास किए गए, लेकिन असलियत यह है कि फिलहाल यह हीरा ब्रिटेन में ही है। ऐसे में क्या आप कोहिनूर हीरे के इतिहास के बारे में जानते हैं? आज हम आपको अपनी खबर के माध्यम से इससे जुड़ी सारी अनसुनी बातें बताने वाले हैं।

  • जानिए कहाँ मिला था ये हीरा
  • सबसे पहले किसका था कोहिनूर

‘अंतरात्मा को झकझोरता…’, UP में बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने किया ऐसा फैसला, खूशी से नाचने लगे बुलडोजर एक्शन के शिकार हुए लोग

जानिए कहाँ मिला था ये हीरा

कोहिनूर हीरे के बारे में सबसे अहम और जानने वाली बात यह है कि इस हीरे को कभी बेचा नहीं गया, या तो इसे जीता गया या फिर इसे लूटा गया है। आपके लिए ये बह जानना बेहद जरूरी है कि, कोहिनूर हीरा करीब 800 साल पहले आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित गोलकोंडा की खदान से निकाला गया था। कोहिनूर उस समय का सबसे कीमती और बड़ा हीरा था। बताया काटा है कि ये करीब 186 कैरेट का था। तब से इसे कई बार तराशा गया और वर्तमान में इसका मूल स्वरूप 105.6 कैरेट है, जिसका कुल वजन 21.12 ग्राम है। कहा जाता है कि कोहिनूर हीरा जमीन से 13 फीट नीचे की गहराई में मिला था।

ये है दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बियर, दो घूंट पीते ही गवा बैठोगे होश

सबसे पहले किसका था कोहिनूर

कहा जाता है कि कोहिनूर हीरे का पहला मालिक काकतीय वंश था। काकतीय ने यह हीरा अपनी कुलदेवी भद्रकाली की बाईं आंख में जड़वाया था। 14वीं सदी में जब अलाउद्दीन खिलजी आया तो उसने इस हीरे को लूट लिया। इसके बाद जब बाबर ने पानीपत की लड़ाई में आगरा और दिल्ली के किले जीत लिए तो यह हीरा मुगलों के पास पहुंच गया।

Film Robinhood: बल्ले के बाद अब एक्टिंग ने मचाया तहलका, डेविड ‘भाई’ का इंट्रो टीजर देख रह जाएंगे हैरान, 3 मिनट में ही छाप डाले करोड़ों