India News (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh Wife: भारत के पद्म विभूषण पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। 92 वर्ष की उम्र में 26 दिसंबर को उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली है। इस खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, भारत के बेहतरीन प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री होने के साथ-साथ मनमोहन सिंह एक फैमिली मैन भी थे। वो जाते-जाते अपने पीछे तीन बेटियां और पत्नी गुरशरण कौर को छोड़ गए हैं। आगे जानें गुरशरण कौर के साथ कैसा था मनमोहन सिंह का लगभग 7 दशकों का साथ?

गुरशरण कौर और भारत के पूर्व पीएम मनमोहन की शादी को 66 साल हो गए…दोनों साल 1958 में शादी के बंधन में बंधे थे। उस दौर में जब मनमोहन सिंह युवा अर्थशास्त्री थे, तब गुरशरण हिस्ट्री प्रोफेसर थीं। दोनों की उम्र में लगभग 5 साल का फासला था। मनमोहन सिंह के लिए उनका समर्पण इस बात से ही पता चलता है कि पति की ओपन हार्ट सर्जरी के दौरान, वो रोज गुरुद्वारे जाकर प्रार्थना किया करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनमोहन सिंह हमेशा घर का खाना पसंद करते थे और उनकी पत्नी प्रधानमंत्री कार्यकाल दौरान अपने हाथों से उन्हें लंच बनाकर भेजा करती थीं।

ये शख्स देगा Manmohan Singh के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि, जानें अंतिम संस्कार को लेकर क्या कहता है शास्त्र

मनमोहन सिंह की पत्नी का जन्म ब्रिटिश रूल के दौरान जालंधर में हुआ था। उनका पैतृक गांव बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से में आ गया था। उन्होंने पटियाला कॉलेज और अमृतसर के खालसा कॉलेज से डिग्री हासिल की थी। गुरशरण इतिहास की प्रोफेसर होने के साथ-साथ बेहद धार्मिक भी हैं। वो दिल्ली के सिख समुदायों के साथ भजन कीर्तन आयोजित करती और इंडिया रेडियो पर कीर्तन करती दिखाई दे चुकी हैं।

Manmohan Singh की खातिर PM Modi ने पाकिस्तान को दिखाई थी उसकी औकात, मांगनी पड़ी थी माफी, कांप गए थे वजीरे आजम