India News Delhi(इंडिया न्यूज़),Rekha Gupta’s cabinet:देश की राजधानी दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ 6 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। सबसे पहले प्रवेश वर्मा ने शपथ ली। कैबिनेट मंत्रियों में प्रवेश वर्मा सबसे मजबूत माने जा रहे हैं। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। अरविंद केजरीवाल ने एक बार नई दिल्ली सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। लेकिन इस बार प्रवेश वर्मा ने उन्हें हार का स्वाद चखा दिया है।

प्रवेश वर्मा ने किया उलटफेर

12 साल में नई दिल्ली से तीन बार जीतकर इस सीट को अपना किला बनाने वाले अरविंद केजरीवाल चौथी बार की लड़ाई में प्रवेश वर्मा के हाथों अपना किला खो बैठे। प्रवेश वर्मा ने खुद पार्टी से कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अब उन्हीं प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया गौरतलब है कि उन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने केजरीवाल को कड़े मुकाबले में 4,089 वोटों के अंतर से हराया था। प्रवेश वर्मा को 30,088 वोट मिले, जबकि केजरीवाल को 25,999 और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित को 4,568 वोट मिले। 12 साल में नई दिल्ली से तीन बार जीतकर इस सीट को अपना किला बनाने वाले अरविंद केजरीवाल चौथी बार में प्रवेश वर्मा से अपना किला हार गए।

भाजपा के शीर्ष नेताओं में होती है साहिब सिंह वर्मा की गिनती

प्रवेश वर्मा ने खुद पार्टी से कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अब उन्हीं प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को एक स्थापित राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा की गिनती भाजपा के शीर्ष नेताओं में होती है। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। राजनीति में प्रवेश का रुझान बढ़ाने में उनके पिता का योगदान काफी अहम माना जाता है। प्रवेश के चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।

भाजपा को संगम का पानी भेजना चाहिए…नहाएं -खाना बनाएं और विधानसभा में भी रखें, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

सामने आई इब्राहिम अली खान की ‘नादानियां’ की रिलीज डेट, प्रोमो में ‘कुछ कुछ होता है’ वाला सीन देख फैंस ने पकड़ा माथा

29 साल पुराने बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसले को चुनौती देने कोर्ट पहुंचे आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला