India News(इंडिया न्यूज), Aaj ka Mausam: इस बार जनवरी में ही गर्मी की झलक देखने को मिल रही है। रविवार को सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि लोग बेचैन हो गए। उन्हें छांव तलाशनी पड़ी। पांच साल बाद जनवरी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पार पहुंचा। यह सामान्य से 6.5 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को भी सूरज के तेवर ऐसे ही रहेंगे। 22 और 23 जनवरी को हुई बारिश के बाद एक बार फिर मौसम यू-टर्न लेगा।
तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। धूप काफी तेज रही। तेज धूप के कारण आर्द्रता का स्तर घटकर महज 48 प्रतिशत रह गया। हालांकि आर्द्रता का अधिकतम स्तर 100 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार 2020 से 2025 के बीच जनवरी में तापमान पहली बार 26 डिग्री से अधिक रहा है। इससे पहले 21 जनवरी 2019 को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रहा था। यानी पांच साल में जनवरी का यह सबसे गर्म दिन रहा।
आज भी तेज धूप खिली रहेगी
पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी धूप खूब खिली रहेगी। अधिकांश स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहेगा। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 21 जनवरी को भी दिन में गर्मी महसूस की जाएगी। मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।
इस सप्ताह बारिश की संभावना
22 और 23 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इससे एक बार फिर मौसम बदलेगा। 22 और 23 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 और 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके बाद 24 और 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है।
Neeraj Chopra Marriage:ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, पोस्ट कर किया खुलासा
गर्मी की लहर का क्या मतलब है?
दिल्ली के लिए जनवरी सबसे ठंडा महीना होता है, लेकिन पांच साल बाद जनवरी में ही तापमान 26 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में भी जनवरी में ही तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शिमला का तापमान पिछले कुछ दिनों में 23 डिग्री, सोलन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम में यह बदलाव दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा चिंता का कारण बन रहा है। गर्मी के साथ-साथ यहां काम के घंटे, कारोबार, आग लगने की घटनाएं, पानी की किल्लत और सब्जियों पर महंगाई भी देखने को मिल रही है। हालांकि, गर्मी में अचानक आई इस बढ़ोतरी का कारण पहाड़ों में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। जिसके कारण ठंडी हवाओं की दिशा बदल गई है।
भारत ने एकतरफा अंदाज में जीता खो-खो विश्व कप का खिताब, फाइनल में नेपाल को हाराया