India News (इंडिया न्यूज), India Richest CM: साल 2025 की शुरुआत होते हैं देश के सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं जबकि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।
ममता बनर्जी सबसे गरीब CM क्यों?
मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी एक ऐसी CM हैं जिनके पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास 15.38 लाख रुपये की संपत्ति है। इस हिसाब से देखा जाए तो तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से 6000 गुना ज्यादा अमीर हैं। लेकिन भला ऐसे कैसे हो सकता है? चलिए जानते हैं।
दरअसल चंद्रबाबू नायडू के पास कुल 931 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस बेशुमार संपत्ति से आप अंदाज लगा सकते हैं कि ममता बनर्जी संपत्ति के मामले में चंद्रबाबू नायडू से कोसों दूर हैं। बहरहाल, 10 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में से पांच क्षेत्रीय दलों से हैं, जबकि तीन भाजपा और दो कांग्रेस से हैं। सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले पांच मुख्यमंत्रियों में से चार इंडिया अलायंस के सदस्य हैं। 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 31 मुख्यमंत्रियों में से दो को छोड़कर बाकी सभी करोड़पति हैं।
जहरीले कचरे पर सरकार का यू-टर्न: पीथमपुर में फिलहाल नहीं होगा निष्पादन, सामने आई बड़ी वजह
दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं पेमा खांडू
अरुणाचल के पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जिनकी संपत्ति 332.57 करोड़ रुपये है। उन पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। हाल के वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा सालाना आय वाले मुख्यमंत्रियों में भाजपा के नवनिर्वाचित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 38.74 लाख रुपये, मेघालय के कॉनराड संगमा 29.58 लाख रुपये और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 28.78 लाख रुपये हैं। 31 मुख्यमंत्रियों में से 9 ने चुनावी हलफनामे में व्यवसाय को अपनी आय का स्रोत बताया है, जबकि 22 मुख्यमंत्रियों ने राजनीति या सामाजिक कार्य को अपनी आय का स्रोत बताया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 1 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास एक भी रुपये की देनदारियां नहीं हैं।