India News (इंडिया न्यूज़), Anubhav Mohanty Controversial Married Life: ओड़िया के फेमस एक्टर अनुभव मोहंती आजकल काफी सुर्खियों में हैं। उन्हें हाल ही में बीजेपी से लोकसभा चुनाव के टिकट दिया गया है। अनुभव मोहंती ने ओड़िया फिल्मों में खूब नाम कमाया लेकिन उनकी प्राइवेट लाइफ काफी विवादित रही। उन्होंने साल 2004 में फिल्मों में डेव्यू किया। ओडिसी के अलावा उन्होंने बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों के बाद वह अब राजनीति में कदम रखा है। आइये उनके जिंदगी के एक महत्वपूर्ण घटना पर नजर डालते हैं।
बीवी ने नहीं दिया फिजिकल रिलेशन बनाने की इजाजत
अनुभव मोहंती ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया था कि वह शारीरिक संबंध नहीं बनाने देती है। जिसे लेकर उन्होंने तलाक की अर्जी दायर की थी। मोहंती ने साल 2014 में उड़िया फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शनी से शादी की थी। इस शादी के करीब दो साल बाद मोहंती तलाक के लिए कोर्ट पहुंच गए थे। उनकी लाख कोशिशें करने के बाद वो फिजिकल रिलेशन नहीं बना सके। मोहंती एक नार्मल शादी का सुख नहीं उठा पा रहे थे।
Lok Sabha polls 2024: मनोज तिवारी , रवि किशन…, समेत ये भोजपुरी स्टार लोकसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल
तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट
इसके बाद उनकी पत्नी ने भी उन पर शराबी होने और कई अफेयर्स रखने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा करने का भी आरोप लगाया था। मामला साल 2020 में दिल्ली की कोर्ट तक पहुंच गया जहां मोहंती ने तलाक की अर्जी डाली थी। इन दोनों की प्राइवेट लाइफ सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी थी।
8 साल तक पत्नी का इंतजार
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट में अपने दुख को बयां किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि शादी के 8 साल बाद भी वो अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलेसन में इंटिमेसी न होने के कारण वह मेंटल तनाव में रहने लगे थे। उनका कहना था कि पत्नी संग फिजिकल रिलेसन बनाने के लिए वो और कितना इंतजार करते, आखिरकार साल 2023 में उनका तलाक हो गया।
Assam: असम में नाव पलटने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, 2 लापता