India News (इंडिया न्यूज), Husband kills wife: कर्नाटक के बागलकोट से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, ऐसा इसलिए क्यूंकि उसने सांभर ठीक से नहीं बनाया था। बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध भी चल रहा था। वहीँ इस दोनों का समुदाय एक ही था जिसके कारण दोनों के परिवार ने उनकी शादी करवा दी। लेकिन, पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार , आरोपी के कई महिलाओं से संपर्क भी थे, जिसके बारे में उसकी पत्नी को पता चल गया था। इसी विवाद के चलते हत्या की गई।

  • लव मैरिज होने के बावजूद कर डाली हत्या
  • आधी रात को उतारा मौत के घाट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक

लव मैरिज होने के बावजूद कर डाली हत्या

आपको बता दें, हत्या की यह घटना बागलकोट जिले के मुधोल तालुक के मुगलाखोडा गांव की है। मृतका साक्षीता वाल्के की उम्र 19 साल ही है। बताया जा रहा है कि, हत्या का आरोपी उसका पति बीरप्पा पुजारी है। साक्षीता वालके मूल रूप से बेलगावी जिले के चिक्कोडी तालुक के वडागोला गांव की रहने वाली थी। दोनों के बीच प्यार छोटी उम्र में ही शुरू हो गया था। बीरप्पा और साक्षीता का प्यार तब शुरू हुआ जब वो अपने चाचा के गृहनगर वडागोला में हाई स्कूल में पढ़ रहे थे।

आधी रात को उतारा मौत के घाट

दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, यह जानते हुए भी उनके माता-पिता उनके प्यार पर राजी हो गए और दोनों परिवारों के बुजुर्गों ने पिछले साल उनकी शादी करवा दी। शादी के बाद दंपत्ति मुगलखोड़ा गांव में रहने लगे। जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल की रात 2 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। इसी बीच गुस्साए पति ने पत्नी के सीने पर बैठकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि सांभर ठीक से न बनाने की वजह से झगड़ा हुआ था।

Delhi Weather Today: क्या आज भी दिल्ली में छाएगी अंधेरी, झमाझम बरसेंगे बादल? जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम