मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों के लिए ठंड और घने कोहरे की अलर्ट जारी की है उत्तर रेलवे ने भी जानकारी दी कि घने कोहरे की वजह से दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें अपने निश्चित समय से देरी से चल रही है वहीं ठंड के साथ दक्षिण राज्यों में बारिश होने का आसार हैं।

छाई कोहरे की चादर
दिल्ली में क्रिसमस के दिन इस सर्दी का सबसे कम तापमान वाला दिन रिकॉर्ड किया गया दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक शीत लहर का अलर्ट जारी है दिसंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हाड़ कंपा देने वाली ठंड जनवरी तक रहेंगी।
अन्य राज्यो में भी शीतलहर की चेतावनी
देश के अन्य राज्य हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है आईएमडी ने कई राज्यों में शीत लहर और ठंडे दिन का होने की चेतानवी दी है।