Today’s Weather: आज यानी कि 3 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान और उस से सटे हरियाणा के कई हिस्सों में चक्रवात हवाओं का सिलसिला बना रह सकता है। वहीं पश्चिम राजस्थान के साथ जुड़े हुए सभी क्षेत्रों में चक्रवात हवाएं चलेंगी। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी चक्रवात होने की संभावना है। वही एक और चक्रवात के दक्षिण असम के ऊपर आ सकता है।
आने वाले 24 घंटे में मौसम का हाल
अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कई हिस्सों में मध्यम हल्की बारिश हो सकती है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वी भारत केरला और तमिलनाडु के कई हिस्से में मध्यम हल्की बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटका, उड़ीसा, पश्चिमी हिमालय और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।
पश्चिमी हिमालय पर 3 और 4 अप्रैल को बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। वहीं पंजाब और हरियाणा के उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 3 अप्रैल को हल्की बारिश बनी रहेगी। आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम बारिश को देखा जाएगा। उत्तर पश्चिमी और पूर्वी भारत मैं तापमान बदलता रहेगा।
ये भी पढ़े: जानिए अपने शहर में तेल के दाम, कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम