India News (इंडिया न्यूज), Crime News: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसकी पहचान फातिमा के रूप में की है। वह भलस्वा डेयरी इलाके में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच की, जिसमें पता चला कि फातिमा की हत्या की गई है। आरोपी की पहचान सुरजीत के रूप में हुई है, जो फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। महिला का शव आरोपी के कमरे से बरामद हुआ है। आरोपी ने घटना के बाद अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला घोंटना पाया गया है। आरोपी युवक एक फैक्ट्री में काम करता है। वहीं उसकी मुलाकात महिला से हुई थी। महिला का पति अंधा है, वह घर का खर्च चलाती थी। हालांकि, अभी इसका खुलासा नहीं है कि, आरोपी ने महिला की हत्या क्यों की? इसका खुलासा उसकी गिरफ्तारी के बाद होगा। घटना के बाद उसने अपने भाई को फोन कर उसे भी भाग जाने को कहा था। उसकी यह बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई। वह उससे मिलने कमरे में आती थी। घटना रविवार को हुई।

ट्रंप ने दिखाया अपना असली चेहरा, अमेरिकी मदद के बदले जेलेंस्की के सामने रख दी ये शर्त, पुतिन के भी उड़ गए होश

अक्सर सुरजीत के कमरे में आती थी फातिमा

पुलिस को सूचना मिली कि स्वरूप नगर इलाके में स्थित ओमवती के घर के एक कमरे में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान फातिमा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ओमवती के घर में सुरजीत, उसका भाई रामकिशन और अजीत किराए पर रहते हैं। तीनों एक फैक्ट्री में काम करते हैं। इसी दौरान सुरजीत की मुलाकात फातिमा से हुई। फातिमा अक्सर सुरजीत के कमरे में आती थी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रविवार को किसी बात को लेकर सुरजीत ने फातिमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने इसकी जानकारी अपने भाई रामकिशन को दी और कहा कि उसने फातिमा की हत्या कर दी है और वह अपने परिवार के साथ वहां से भाग जाए। सुरजीत का यह बयान रामकिशन के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। उसने मकान मालकिन ओमवती को इसकी जानकारी दी। उसने सुरजीत का कमरा खोला तो वहां फातिमा का शव पड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी सुरजीत की तलाश में जुटी है।

BJP विधायक संजय पाठक की बढ़ेंगी मुश्किलें, सहारा ग्रुप की जमीन घोटाले में जांच तेज, दस्तावेज सहित हाजिर होने का आदेश