India News ( इंडिया न्यूज़ ) Women Live The Longest : भारत के कई जगहों पर महिलाएं पुरुषों की तुलना से कई ज्यादा जिंदगी जीती हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की इंडिया एजिंग के रिपोर्ट के अनुसार 2023 में बताया गया है कि राजस्थान,हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात,केरल, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 60 वर्ष की महिलाओं की जिंदगी एक्सपेक्टेंसी यानी जीवन प्रत्याशा 20 वर्ष से ज्यादा है। वहीं इन राज्यों की महिलाएं पुरुषों से लगभग 2.7 वर्ष अधिक जीती हैं। यह रिपोर्ट वर्तमान में बुजुर्ग आबादी और उनके सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालती है।

पुरुषों से ज्यादा जीती है महिलाएं

रिपोर्ट के मुताबिक, 60 साल की उम्र में भारत में कोई व्यक्ति 18 साल से ज्यादा जीने की उम्मीद नहीं कर सकता है जो महिलाओं के मामले में 19 साल जबकि पुरुषों के मामले में 17.5 साल है। यानी की 60 साल में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले करीब डेढ़ साल अधिक जी सकती हैं। यह खुलासा हाल ही में हुआ है।

2050 तक बुजुर्ग की आबादी दोगुनी हो सकती है

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2050 तक देश में बुजुर्ग की आबादी दोगुनी हो सकती है। जिससे बुजुर्गों की संख्या कुल आबादी की 20 प्रतिशत हो सकती है। वर्तमान में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की आबादी वैश्विक आबादी का 13.9 प्रतिशत है और यह आंकड़ा 2050 तक दोगुना होकर 2.1 अरब होने का अनुमान लगाया गया है।

ये भी पढ़े- Jaswant Singh Jailed: एलिजाबेथ की हत्या का प्रयास करने वाले जसवंत सिंह को नौ साल की सजा, लंडन की ओल्ड बेली कोर्ट ने किया…