India News (इंडिया न्यूज), Womens Day 2025: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन खास तौर पर महिलाओं को समर्पित होता है। देश हो या विदेश, भारतीय महिलाओं ने भी पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। ऐसे में महिला दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे कि देश के अलग-अलग राज्यों में अब तक कितनी महिलाएं मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं। इस लिस्ट में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत कई अन्य महिलाओं का नाम शामिल है।

महिला मुख्यमंत्रियों की सूची

  • सुचेता कृपलानी – कांग्रेस नेता थीं और 2 अक्टूबर 1963 से 13 मार्च 1967 तक यूपी की मुख्यमंत्री रहीं।
  • सईदा अनवरा तैमूर – कांग्रेस नेता थीं और 6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक असम की सीएम रहीं।
  • शीला दीक्षित – कांग्रेस नेता शीला दीक्षित 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक दिल्ली की सीएम रहीं।
  • नंदिनी सत्पथी- कांग्रेस नेता और 14 जून 1972 से 16 दिसंबर 1976 तक ओडिशा की सीएम रहीं।
  • राजिंदर कौर भट्टल- कांग्रेस नेता और 21 नवंबर 1996 से 12 फरवरी 1997 तक पंजाब की सीएम रहीं।
  • सुषमा स्वराज- भाजपा नेता सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सीएम रहीं।
  • उमा भारती- भाजपा नेता उमा भारती 8 दिसंबर 2003 से 23 अगस्त 2004 तक मध्य प्रदेश की सीएम रहीं।
  • वसुंधरा राजे- भाजपा नेता वसुंधरा राजे दो कार्यकाल यानी 8 दिसंबर 2003 से 13 दिसंबर 2008 और 13 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018 तक राजस्थान की सीएम रह चुकी हैं।
  • आनंदीबेन पटेल- भाजपा नेता और 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक गुजरात की सीएम रह चुकी हैं।
  • रेखा गुप्ता- वर्तमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं और 20 फरवरी 2025 को शपथ ली थी।
  • मायावती- बहुजन समाज पार्टी प्रमुख उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
  • ममता बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।

‘मैं तेरा मास्टर बोल रहा हूं..जानकार बन की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने धर दबोचा, लिया एक दिन के पुलिस रिमांड पर

सबसे लंबे समय तक सीएम कौन रहीं?

आपको बता दें कि कांग्रेस की शीला दीक्षित के नाम सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। वे 15 साल 25 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहीं। उनके बाद AIADMK की जयललिता 14 साल 124 दिन के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि TMC की ममता बनर्जी 13 साल 275 दिन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा बीजेपी की वसुंधरा राजे 10 साल 9 दिन तक सीएम रहीं। उनके बाद राबड़ी देवी और मायावती हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल को धमनियों से यूं नोच निकाल फेकेगी ये सब्जी, कि मरते दम तक खत्म हो जाएगा दिल की बीमारी का कोई भी खतरा