India News (इंडिया न्यूज़), India Economic Growth Forecast: भारत की आर्थिक तरक्की पर इस समय पूरी दुनिया भरोसा जाता रही है। वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार (2 मार्च) को कहा कि भारत में वित्त वर्ष 2024-2025 के दौरान निवेश बढ़ेगा। जिससे भारत के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। साथ ही वर्ल्ड बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने वित्त वर्ष 2025 के आर्थिक विकास पूर्वानुमान को 20 बेसिस प्वॉइंट बढ़ाकर 6.6 फीसदी कर दिया है। साथ ही द्विवार्षिक दक्षिण एशिया डेवलपमेंट अपडेट में वित्त वर्ष 2024 के लिए विकास दर 7.5 फीसदी आंकी है। यह नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के अनुमान 7.6 प्रतिशत से थोड़ा ही कम है।

पाकिस्तान-श्रीलंका की इकोनॉमी में आएगा सुधार

दरअसल वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले संस्करण के मुकाबले इस बार दक्षिण एशिया का ग्रोथ आउटलुक मजबूत हुआ है। यह साल 2024 के लिए 0.4 फीसदी और 2025 के लिए 0.3 फीसदी बढ़ा है। इसमें सबसे अधिक योगदान भारत में निवेश की संभावनाओं का है। साथ ही संकट से जूझ रही पाकिस्तान और श्रीलंका की इकोनॉमी में भी सुधार ही सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारत में ग्रोथ 6.6 फीसदी रह सकती है। जिसमें आने वाले कुछ सालों में तेजी देखी जा सकती है।

Crude Oil Price: फिर आसमान छूएंगी पेट्रोल-डीजल का दाम, 90 डॉलर प्रति बैरल छूने के कगार पर कच्चे तेल के दाम

भारत को आर्थिक मोर्चे पर मिलेगी मजबूती

बता दें कि, वर्ल्ड बैंक के अनुसार भारत में सर्विसेज एवं इंडस्ट्री की तरक्की मजबूत बनी रहेगी। देश में कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सेक्टर भी अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है। दरअसल, इन सभी चीजों के चलते वित्तीय स्थिति मजबूत होती चली जाएंगी। वर्ल्ड बैंक ने राजकोषीय घाटा और सरकारी कर्ज में गिरावट का भी अनुमान लगाया है। यह भारत में सरकार द्वारा प्रोडक्शन बढ़ाने के प्रयासों का नतीजा है। इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत के आगे बढ़ने की कहानी पब्लिक सेक्टर पर बहुत हद तक निर्भर करती है।

Amit Shah On SDPI: ‘क्या कर्नाटक के लोग सुरक्षित रह सकते हैं?’ अमित शाह ने कर्नाटक में कांग्रेस पर बोला हमला