India News(इंडिया न्यूज़) Sakshi Malik Will Not Participate In Protest: रेसलर साक्षी मलिक ने पहलवानों के आंदोलन से खुद को अलग कर लिया है। इतना ही नहीं वे रेलवे में अपनी जॉब पर वापस लौट गई हैं। बता दें विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खोल रखा था। ये पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे। पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इससे पहले जनवरी में भी पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दिया था। हालांकि, तब खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवान वापस लौट गए थे।
ये भी पढ़ें –
- Flight Fare: मंत्रालय का आदेश बेईमानी, ओडिशा जाने वाले विमानों का किराया तीन गुना तक बढ़ा
- World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अलग अंदाज में दिया जागरुकता का संदेश