India News (इंडिया न्यूज), Yamuna Cleaning To Water Taxi Plan Details: दिल्ली चुनावों में यमुना में तैरता खतरनाक कैमिकल और बदबूदार कचरा मुद्दा बना हुआ था। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर आरोप लगाया लेकिन उनका ये बहाना काम नहीं आया। वहीं, बीजेपी ने जीतने के बाद से ही जनता का मूड समझते हुए यमुना की साफ-सफाई का काम जोर-शोर से शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर क्लीनिंग मशीनों की तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। अब यमुना में वॉटर टैक्सी जैसी कई बड़ी-बड़ी प्लानिंग भी बन चुकी है। आगे जानें दिल्ली एनसीआर में यमुना को लेकर सरकार की खास योजना।
क्या है Yamuna Taxi का प्लान?
दरअसल, दिल्ली में लंबे समय से गंदगी ढो रही यमुना को साफ करने का काम शुरू हो गया है। सफाई वाली मशीनें दिखाई देने लगी हैं और इसके साथ ही आगे की प्लानिंग भी शुरू कर दी गई है। दिल्ली एनसीआर प्लानिंग बोर्ड एक ऐसा काम करने वाला है, जो यमुना में इससे पहले कभी नहीं हुआ। प्लान है कि दिल्ली-नोएडा के बीच यमुना नदी पर वॉटर टैक्सी चलवाई जाएगी। इस योजना के तहत चार स्टेशन बनाए जाएंगे, जो मदनपुर खादर से आईटीओ तक होंगे। इस तरह नदी की साफ-सफाई नियमित तौर पर होती रहेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
कहां अटकी है बात?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस वॉटर टैक्सी में 20 से 25 यात्री सफर कर सकेंगे। हालांकि, इस योजना में एक बड़ी चुनौती भी आई है, इस प्लानिंग को सफल बनाने के लिए यमुना में पानी का स्तर कम से कम 1 से 1.2 मीटर रखना पड़ेगा। हालांकि, अभी इस योजना पर काम चल रहा है और दिल्ली सरकार और अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग के बीच चुनौतियों और अवसरों को लेकर मीटिंग्स चल रही हैं। अगर ये प्लान सक्सेसफुल होता है तो ये दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है।