भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में है। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने दो रन से जीता था और अब दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए राहुल त्रिपाठी डेब्यू कर रहे हैं।

श्रीलंका का पहला विकेट

80 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। युजवेन्द्र चहल ने कुशल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मेंडिस ने 31 गेंद में 52 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल थे।

कुशल मेंडिस ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक किया पूरा

बता दें श्रीलंका के कुशल मेंडिस ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लियाऔर श्रीलंकाई टीम को शानदार शुरुआत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए।

IND vs SL t20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथूम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डीसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शनाका (कप्तान), वनिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका।

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।