Zeenat Aman Eye Injury: संजय खान के थप्पड़ से खराब हो गई थी जीनत अमान की आंख, सालों बाद सामने आया ये सच
India News (इंडिया न्यूज), Zeenat Aman Eye Injury: जीनत अमान की आंखे खराब होने की वजह अक्सर संजय खान को माना जाता है। जिसको लकेर कहा जाता है कि, संजय खान ने एक्ट्रेस के गाल पर थप्पड़ मारा था, जिसकी वजह से उनकी आंखों में काफी परेशानी आई थी।
हिंदी सिनेमा की दिग्गज रही एक्ट्रेस जीनत अमान ने हाल ही में अपनी आंखों की सर्जरी कराई है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है।
जीनत ने इस पोस्ट में बताया था कि, उन्हें 40 साल पहले आंख के पास चोट लग गई थी, जिसकी वजह से अब उन्हें देखने में परेशानी हो रही थी।
लेकिन जीनत को ये चोट कैसे लगी थी इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने नहीं किया था। लेकिन कहा जा रहा था कि, एक्ट्रेस के इस इंजरी की वजह उनके एक्स हसबैंड संजय खान थे।
संजय खान पर शादी के बाद जीनत अमान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। कहा गया था कि, उनके इस थप्पड़ की वजह से ही एक्ट्रेस की आंखों में परेशानी हुई थी और उनकी आंख झूक गई थी।
हालांकि, इसपर संजय खान ने भी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में ऋषिकेश कनन्न के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया कि, उन्होंने कभी जीनत को थप्पड़ नहीं मारा।
संजय खान ने बताया कि, 81 से लेकर 84 तक उन्होंने कई फिल्में कीं जिसमें उनकी आंखे बिल्कुल ठीक थीं। हां बाद में चलकर उनकी आंखों में दिक्कत आयी क्योंकि उनकी मां को भी ऐसी परेशानी थी।
संजय खान ने बताया कि, 81 से लेकर 84 तक उन्होंने कई फिल्में की जिसमें उनकी आंखे बिल्कुल ठीक थी। हां बाद में चलकर उनकी आंखों में दिक्कत आई क्योंकि उनकी मां को भी ऐसी परेशानी थी।
इंडिया न्यूज में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूं। ऑफबीट सेक्शन के तहत काम करते हुए देश-दुनिया में हो रही ट्रेंडिंग खबरों से लोगों को रुबरु करवाना ही मेरा मकसद है। जिससे आप खुद को सोशल मीडिया की दुनिया से कटा हुआ ना महसूस करें ।