India News (इंडिया न्यूज), Crime News: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 150 किलो से ज्यादा वजन वाली महिला के ऊपर बैठने से 10 साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि, महिला बच्चे की पालक मां थी। वहीं महिला ने बच्चे के ऊपर बैठने की बात भी स्वीकार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 साल के बच्चे की पहचान डकोटा लेवी स्टीवंस के रूप में हुई है। वह इंडियाना का रहने वाला था। 

आरोपी महिला की हुई पहचान

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आरोपी महिला की पहचान 48 साल की जेनिफर ली विल्सन के रूप में हुई है, जिसका वजन करीब 154 किलो है। वह कथित तौर पर यह सोचकर बच्चे के ऊपर बैठ गई थी कि वह मुसीबत में होने का नाटक कर रहा है। विल्सन को 6 साल जेल की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि, घटना 25 अप्रैल 2023 की है। तब पुलिस को स्टीवन विल्सन के घर पर मिला था। तब वह बेहोश था। जांच के दौरान अधिकारियों को उसके गले और सीने पर चोट के निशान मिले। बाद में लड़के की अस्पताल में मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, विल्सन ने जांच अधिकारियों को बताया कि लड़का घर से भागकर पड़ोसी के घर पहुंच गया था।

चीन के वैज्ञानिकों ने किया चमत्कार, बनाई ऐसी वैक्सीन, अब नहीं होगा किसी को हार्ट अटैक और स्ट्रोक!

महिला ने अदालत को क्या बताया?

उसका दावा है कि जब लड़के को वापस लाया गया, तब भी उसका व्यवहार खराब था और वह घर से निकलने की कोशिश कर रहा था। महिला ने स्वीकार किया है कि वह करीब 5 मिनट तक लड़के के ऊपर बैठी रही। उस दौरान उसे लगा कि लड़का नाटक कर रहा है, लेकिन जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो महिला ने सीपीआर की कोशिश की और पुलिस को सूचित किया। महिला ने अदालत को बताया कि वह केवल लड़के को घर से निकलने से रोकना चाहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि स्टीवन की मौत यांत्रिक श्वासावरोध से हुई थी और मौत के तरीके को हत्या माना गया है। उसके फेफड़े और लीवर में गंभीर चोटें थीं।

PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस पहुंचे PM मोदी, भोजपुरी अंदाज में गीत गाकर प्रधानमंत्री का किया शानदार स्वागत, नजारा देख दंग रह गए दूसरे देश