India News (इंडिया न्यूज),london mayor rajkumar mishra:मिर्जापुर जिले के एक छोटे से गांव के किसान के बेटे इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने लंदन में भारत का नाम रोशन किया है। वह ब्रिटेन के बेलीगौरी शहर के मेयर चुने गए हैं। मिर्जापुर में जन्मे इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने मंगलवार को बेलीगौरी शहर में शपथ ली, वह ब्रिटेन की लेबर पार्टी से मेयर चुने गए हैं। जिसके बाद परिवार वालों में खुशी का माहौल है। वह इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाले मिर्जापुर के पहले व्यक्ति हैं।
एमटेक करने के लिए वह लंदन गए थे राजकुमार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक गांव से एमटेक करने के लिए वह लंदन गए थे। इस दौरान एमटेक कोर्स पूरा करने के बाद वह लंदन में ही नौकरी करने लगे, नौकरी के दौरान 5 साल में वहां की नागरिकता ले ली और 2 महीने पहले लेबर पार्टी में शामिल हुए, 3 अप्रैल को पार्षद का चुनाव जीता और 12 अप्रैल को मेयर पद की शपथ ली। भारत आने के बाद की थी शादी राजकुमार मिश्रा 5 साल के बीच में अपने गृह जिले मिर्जापुर आए और प्रतापगढ़ में शादी कर ली इस दौरान उन्होंने लंदन में मकान बनवाया और नागरिकता हासिल की। दो महीने पहले ही वे लेबर पार्टी में शामिल होकर चुनावी मैदान में उतरे। सबसे पहले उन्होंने पार्षद का चुनाव जीता और फिर बेलीगौरी शहर के मेयर पद की शपथ ली।
कौन हैं राजकुमार मिश्रा?
राजकुमार मिश्रा के परिवार में नौ भाई और एक बहन हैं। राजकुमार का जन्म मिर्जापुर जिले के भटेवरा गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से बीटेक और फिर लंदन से एमटेक किया। पूरा परिवार शिक्षित है। राजकुमार के पिता मुन्नालाल मिश्रा किसान हैं और मां चंद्रकली मिश्रा गृहिणी हैं। राजकुमार नौ भाइयों में छठे नंबर के हैं।
साधारण परिवार से रखते हैं ताल्लुक
राजकुमार के पिता मुन्नालाल मिश्रा बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। वे पूरे परिवार के साथ सादगी से रहते हैं। पिता आज भी अपने पास मोबाइल नहीं रखते हैं। पिता मुन्नालाल मिश्रा ने बताया कि मेयर बनने के बाद बेटे ने सबसे पहले मां को फोन करके जानकारी दी। उनकी मां ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा लंदन का मेयर बनेगा। उन्होंने बताया कि वह कभी-कभी घर आते हैं, यहां बहुत गर्मी है, जिससे परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा है, इसलिए वह चले गए।
वीडियो जारी
मेयर पद की शपथ लेने के बाद राजकुमार मिश्रा ने खुद लंदन से अपना वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। राजकुमार के भाई रमेश कुमार और सुशील कुमार ने उन्हें बधाई दी और कहा कि आज हम सभी को गर्व है कि भाई ब्रिटेन के मेयर बने हैं। हमें बधाइयां मिल रही हैं। हम सभी भाइयों ने भाई को शुभकामनाएं दी हैं। यह सब पिताजी की वजह से संभव हो पाया है, जिन्होंने सभी भाइयों को पढ़ाया-लिखाया और आगे बढ़ाया है।
‘मेरे पति की शादी रुकवाओ…’, कराची की महिला ने PM Modi से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?