India News (इंडिया न्यूज),Russia Ukraine War:युद्ध और शांति की चर्चा के बीच अमेरिका से हरी झंडी मिलते ही यूक्रेनी सेना ने रूस में तबाही मचा दी है। व्लादिमीर पुतिन की सेना जहां कुर्स्क क्षेत्र को वापस आने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, वहीं यूक्रेनी सेना रूसी सैनिकों को मारने में लगी हुई है। पिछले 72 घंटों में युद्ध में 3930 रूसी सैनिक मारे गए हैं। द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने 11 मार्च को 1300 रूसी सैनिकों, 12 मार्च को 1430 सैनिकों और 13 मार्च को 1200 सैनिकों को मार गिराया। यूक्रेन ने 3 दिनों में कुल 3930 रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

हर घंटे 55 सैनिकों की मौत

1 मार्च को व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और वोल्डोमिर ज़ेलेंस्की के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद अमेरिका ने यूक्रेन को खुफिया जानकारी देने से इनकार कर दिया था। खुफिया जानकारी के अभाव में यूक्रेनी सेना लड़ रही थी, लेकिन रूसी सैनिकों पर कहर बरपाने ​​में असमर्थ थी।अब खुफिया जानकारी मिलने के बाद यूक्रेनी सेना हर घंटे 55 सैनिकों को मार रही है। जब खुफिया जानकारी नहीं मिल रही थी, तब यूक्रेनी सेना हर घंटे करीब 40 सैनिकों को मार रही थी।यूक्रेनी सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 3 दिनों में 15 रूसी टैंक भी नष्ट किए गए हैं। जेलेंस्की रूस के आर्टिलरी सिस्टम और टैंकों को नष्ट करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, ताकि रूस जमीनी लड़ाई में कमजोर दिखे।

मारे गए 8 लाख 90 हजार सैनिक

रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध में अब तक 8 लाख 90 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं। यह जानकारी यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने दी है। रूस ने अभी तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। रूसी सेना की ओर से बड़ी संख्या में निजी सेनाएं और जेल में बंद कैदी युद्ध लड़ रहे हैं।

रूस की ओर से उत्तर कोरिया के 20 हजार सैनिक भी मोर्चे पर तैनात हैं। युद्ध के चलते 10292 रूसी टैंक नष्ट हो चुके हैं। 370 विमान और 331 हेलीकॉप्टर भी नष्ट हो चुके हैं।यूक्रेनी सेना पुतिन की सेना को हराने के लिए गुरिल्ला युद्ध लड़ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि यूक्रेनी सेना रूसी सैनिकों के बंकरों में मधुमक्खियों के छत्ते छोड़ रही है।

बेटी को गोद में लिए होली के रंग में रंगे मशहूर गायक मनोज तिवारी, भारी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने सांसद के गाने पर लगाया जोरदार ठुमका

पति-बच्चों संग होली मनाने निकलीं करीना कपूर, एयरपोर्ट पर इस Handsome Hunk ने छीनी बेबो की लाइमलाइट, वीडियो देख ठहर जाएगी नजर

तुम्हारे पांव के नीचे कोई ज़मीन नहीं है…, CM सैनी ने जीत के बाद सुनाया ऐसा शेर, हुड्डा की उड़ गईं नींदे, राहुल हुए बेचैन