Hage Geingob: नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। हेज गिंगोब कैंसर से पीड़ित थे। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हेज गिंगोब कुछ समय से विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार वह कैंसर से जंग हार गए और उनका निधन हो गया।
नामीबिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने गींगोब के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया गया कि गींगोब का रविवार को राजधानी विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कहा कि नामीबियाई राष्ट्र ने लोगों के एक प्रतिष्ठित सेवक, मुक्ति संग्राम के प्रतीक, हमारे संविधान के मुख्य वास्तुकार और नामीबियाई घराने के एक स्तंभ को खो दिया है। इसके साथ ही कार्यवाहक राष्ट्रपति ने जिनगोब के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
जनवरी में मिली थी कैंसर होने की जानकारी
पिछले महीने जनवरी में ही जिनगोब के ऑफिस ने उनके कैंसर के बारे में जानकारी दी थी और उनके इलाज के बारे में जानकारी दी थी। इसके साथ ही कार्यालय ने यह भी कहा था कि जिनगोब राष्ट्रपति के रूप में अपना काम जारी रखेंगे। कुछ दिन बाद ऑफिस से जानकारी मिली कि गींगोब इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे और 2 फरवरी को नामीबिया लौटेंगे। गींगोब की मौत से नामीबिया में शोक है।
12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में रहे कार्यरत
आपको बता दें कि हेज गिंगोब ने 12 साल तक नामीबिया के प्रधान मंत्री के रूप में काम किया। इसके बाद 2014 में वह नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति बने। गिंगोब पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। 2013 में उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे, हालांकि वह ठीक हो गए थे। पिछले साल 2023 में जिनगोब ने बताया था कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में महाधमनी की सर्जरी कराई थी।
यह भी पढ़ेंः-
- Paytm Payments Bank: मुश्किल में पेटीएम, अब ईडी की जांच का करना होगा सामना
- Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने मंत्रियों को दी लापरवाही बरतने की सलाह, जानें क्या कहा