India News (इंडिया न्यूज), Nigeria Boat Tragedy : उत्तरी नाइजीरिया में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां पर शुक्रवार (29 नवंबर) को नाइजर नदी के किनारे एक नाव पलट जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इसके अलावा इस हादसे में 100 से अधिक लोगों के लापता होने की आक्षंका है। जानकारी के मुकाबिक लापता लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं। नाइजर प्रशासन में राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औडु ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि नाव पर लगभग 200 यात्री सवार थे। सभी लोग कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रहे थे।

कोगी राज्य आपातकालीन सेवाओं की प्रवक्ता सैंड्रा मूसा ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव दल ने शुक्रवार शाम तक 27 शवों को नदी से निकालने में कामयाब रहे, जबकि स्थानीय गोताखोर अभी भी दूसरे लोगों की तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना घटने के करीब 12 घंटे बाद तक कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं मिला।

बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ जारी…, शांति का नोबेल लेने वाला कट्टरपंथी मौन, हिंदुओं पर कब जुल्म रोकेंगे यूनुस साहब?

नाव कैसे डूबी

इस हादसे के बाद से नाव के डूबने के पीछे की वजह पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों की तरफ से अभी तक नाव के डूबने का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक नाव में क्षमता से ज्यादा लोग भरे हुए थे, जिसकी वजह से ये हादसा हो सकता है। असल में नाइजीरिया के दूरदराज के हिस्सों में नावों पर भीड़भाड़ आम है, जहां अच्छी सड़कों की कमी के कारण कई लोगों के पास कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। इसी वजह से वहां पर लोग नाव का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

वैसे नाइजीरिया में नाव डूबने की घटना आम है। यहां पर अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण हद से ज्यादा भीड़ और नावों के रखरखाव की कमी है, जो अक्सर सुरक्षा उपायों की अनदेखी करते हुए ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को अपने नाव में बैठा लेते हैं। तंगी की वजह से
ऐसी यात्राओं पर लाइफ जैकेट के इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

इमरान की पार्टी ने तोड़ी पाकिस्तानी इकोनॉमी की कमर, गुस्साए PM शहबाज ने PTI को बताया ‘आतंकियों का समूह’; अब क्या करेगी शरीफ सरकार?