India News (इंडिया न्यूज),Houston Southwest Airlines:ह्यूस्टन में एक फ्लाइट में सवार यात्री उस समय हैरान रह गए जब एक महिला ने फ्लाइट के अंदर अपने सारे कपड़े उतार दिए। इस घटना से न सिर्फ यात्री बल्कि क्रू मेंबर भी परेशान हो गए। महिला की इस हरकत की वजह से पायलट को फ्लाइट को वापस रनवे पर लाना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। साथ ही उसका मेडिकल चेकअप भी कराया गया।

यह फ्लाइट सोमवार को ह्यूस्टन के विलियम पी. हॉबी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जो अपने तय समय के मुताबिक ही चली। यात्रियों के फ्लाइट में चढ़ने से लेकर फ्लाइट के उड़ान भरने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ देर बाद जब फ्लाइट हवा में थी, तो एक महिला उठी और उसने अपने सारे कपड़े उतार दिए।

25 मिनट तक इधर-उधर घूमती रही महिला

महिला के इस व्यवहार से फ्लाइट में मौजूद हर यात्री परेशान था। कुछ लोगों ने उसे कपड़े पहनने को कहा तो कई लोग उसे कपड़े पहनने के लिए मना रहे थे। इस दौरान फ्लाइट क्रू मेंबर ने भी महिला से कपड़े पहनने का अनुरोध किया। महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। कपड़े उतारने के बाद महिला करीब 25 मिनट तक इधर-उधर घूमती रही। इस दौरान उसने कॉकपिट में घुसने की भी कोशिश की। उसने कई बार दरवाजा पीटा और ऊंची आवाज में गेट खोलने को कहा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के इस अड़ियल रवैये के चलते क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट को वापस एयरपोर्ट ले जाना ही सही समझा। करीब 30 मिनट तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे पहले मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है या नहीं।

अधिकारियों ने माफी मांगी

पूरी घटना पर साउथवेस्ट फ्लाइट के अधिकारियों ने इस घटना के लिए यात्रियों से माफी मांगी, उन्होंने कहा कि उन्हें खेद है कि उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट ने करीब 40 मिनट की देरी से दोबारा उड़ान भरी। यात्रियों का आरोप है कि अधिकारियों ने घटना पर बहुत देरी से कार्रवाई की। अगर तुरंत कार्रवाई होती तो इतना समय नहीं लगता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे काफी डरे हुए हैं, इस तरह की घटना उनके साथ पहली बार हुई है।

हर तरफ लाशें ही लाशें गाजा नहीं अब इस मुसलिम देश में छिड़ गई जंग, मंजर देख कांप गए लोग, मौत के आकड़े सुन छलनी हो जाएगा कलेजा

Delhi Akbar Road: दिल्ली के अकबर रोड पर पोती कालिख, गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने किया ताबड़तोड़ विरोध प्रदर्शन, जानें वजह

सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, राजस्थान में कांग्रेस का फ्यूचर नहीं, अप्रैल-मार्च में होगा बड़ा आंदोलन