India News (इंडिया न्यूज), Shahzadi Case: दुबई की एक अदालत ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली शहजादी को एक बच्चे की मौत के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई है। शहजादी ने फोन कर अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद उसके माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। माता-पिता अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से गुहार लगा रहे हैं कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और भारत की बेटी की जान बचाएं।

दुबई की जेल में बंद शहजादी ने पिता को किया फोन

दुबई की जेल में बंद शहजादी ने अपने पिता को फोन पर कहा, “अब्बा, यह मेरी आखिरी कॉल है। मुझे अब दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। हो सकता है कि, मैं आपको दोबारा कॉल न कर पाऊं।” शहजादी के फोन के बाद बुजुर्ग माता-पिता फूट-फूट कर रो रहे हैं। उन्होंने शहजादी से हुई बातचीत का ऑडियो भी शेयर किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव की रहने वाली शहजादी को आगरा के रहने वाले उजैर नाम के युवक ने फेसबुक के जरिए प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद 2021 में उसे चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात कहकर दुबई उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर अलर्ट! सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शहजादी जिस घर में रह रही थी, वहां एक दिन अचानक उनके बच्चे की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। इसके करीब दो महीने बाद मृतक बच्चे के माता-पिता ने अपने बच्चे की मौत के लिए शहजादी को जिम्मेदार ठहराया और उस पर हत्या का आरोप लगाया। जांच के बाद दुबई की अदालत ने युवती शहजादी को फांसी की सजा सुनाई। जिसके बाद शहजादी अब अलबतवा जेल में कैद है। यहां उसके बुजुर्ग माता-पिता अपनी बेटी की जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। पिछले दिन ही शहजादी के फोन ने उनकी नींद उड़ा दी है।

शहजादी के पिता ने क्या बताया?

शहजादी के पिता सब्बीर ने जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार देर रात करीब 12 बजे शहजादी का फोन आया। उसने बताया कि अब्बू यह मेरा आखिरी वक्त है। मुझे अलग कमरे में रखा गया है। वहां कैद लोगों ने कहा कि शहजादी घर पर फोन कर ले, नहीं तो ये लोग हमें आगे ऐसा नहीं करने देंगे। पिता ने कहा, “मैं भारत सरकार से बेटी को बचाने की गुहार लगाता हूं। उसके फोन के बाद हमें कोई जानकारी नहीं है। शहजादी को आज शाम या सुबह तक फांसी हो गई होगी। मैंने उससे करीब 10 मिनट बात की।

स्मैक बेचने निकले थे आरोपी, उत्तराखंड STF ने लिया सख्त एक्शन, एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी

यह पहली बार है जब उसने इतनी बात की। वरना हम कभी 7 मिनट से ज्यादा बात नहीं करते थे। पहले हम बात करते थे। मामला शांत हो गया था। अचानक उसे फांसी की सजा सुनाई जा रही है। मेरी बेटी निर्दोष है। उसे जबरन फंसाया जा रहा है। वह पिछले दो साल से दुबई की जेल में बंद है। मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय और हर जगह जाकर अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगा चुका हूं। हमारी बेटी शहजादी जिन लोगों के घर रहती थी उनका नाम नाजिया और फैज है।

नगर निकाय चुनाव के बाद नहीं थम रही बयानबाजी! कांग्रेस का चढ़ा है पारा…क्या कह गए अमरजीत भगत