India News (इंडिया न्यूज), Population Of Hindus In Pakistan : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में हिंदुओं को हमेशा से निशाना बनाया जाता रहा है। भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के सामने इस मुद्दे को उठाया है। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। वहां हिंदुओं की आबादी तेजी से घटी है। लेकिन अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, साल 2017 में पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 35 लाख थी, लेकिन अब ये बढ़कर 38 लाख हो गई है।

ये आंकड़े पिछले साल की जनगणना से निकाले गए हैं। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) ने गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) को 7वीं जनसंख्या और आवास जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए हैं। इन आंकड़ों के जारी होने के बाद से हिंदू इस इस्लामिक देश में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय बन गए हैं।

मुसलमानों की आबादी घटी

पाकिस्तानी न्यूज प्लेटफॉर्म डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में उनके देश की कुल आबादी 240,458,089 थी। इन आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 2017 में 96.47 प्रतिशत से थोड़ी कम होकर 2023 में 96.35 प्रतिशत हो गई है, जबकि सभी प्रमुख धार्मिक अल्पसंख्यकों की आबादी पिछले छह सालों में बढ़ी है। हालांकि, कुल आबादी के प्रतिशत में उनकी हिस्सेदारी मिली-जुली तस्वीर पेश करती है।

पाकिस्तान में हिंदू आबादी

आंकड़ों के मुताबिक, हिंदुओं की आबादी 2017 में 3।5 मिलियन से बढ़कर 2023 में 3।8 मिलियन हो गई है। लेकिन इसके अलावा कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी 1।73 प्रतिशत से घटकर 1।61 प्रतिशत हो गई है, जो दर्शाता है कि अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की आबादी में तेज़ गति से वृद्धि हुई है। इसके अलावा अगर ईसाइयों की बात करें तो उनकी आबादी भी 2।6 मिलियन से बढ़कर 3।3 मिलियन हो गई और कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी भी 1।27 प्रतिशत से बढ़कर 1।37 प्रतिशत हो गई।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों की आबादी में गिरावट आई है। उनके समुदाय का आकार 191,737 (0।09 प्रतिशत) से घटकर 162,684 (0।07 प्रतिशत) हो गया। सिख समुदाय की जनसंख्या 15,998 और पारसी समुदाय की जनसंख्या 2,348 थी।

परमाणु बम बनाकर मानेगा श‍िया देश ईरान, होड़ में सुन्‍नी सऊदी अरब भी बनाने की तैयारी में विध्वसंक हथियार? अमेरिका की धमकी को दिखाया ठेंगा

तो क्या फिर से हिंदू राष्ट्र बन जाएगा नेपाल! कैसे वामपंथियों के हाथ में गया यह देश? जानिए इसका पूरा इतिहास