India News (इंडिया न्यूज), 700 Worshippers Died Inside Mosques : जहां एक तरफ आज भारत में ईद का जश्न मनाया जा रहा है, तो वहीं म्यांमार से खौफनाक खबर सामने आ रही है। वहां पर रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है।

स्प्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क के अनुसार, इस आपदा में 700 से अधिक नमाज़ी मस्जिदों के अंदर दबकर मारे गए। खबरों के मुताबिक भूकंप की वजह से वहां पर 60 मस्जिद पूरी तरह से तबाह हो गई, जिसके पीछे का मुख्य कारण पुराने ढांचे को माना जा रहा है। वहीं आधिकारीक आंकड़ों की बात करें तो अब तक कुल 1700 लोगों की मौत हुई है।

नमाज़ के दौरान आया भूकंप

म्यांमार में हुई इस आपदा पर स्प्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क के सदस्य टुन क्यी ने बताया कि भूकंप शुक्रवार की नमाज़ के दौरान आया, जब मस्जिदें नमाज़ियों से भरी हुई थीं। इससे कई मस्जिदें ढह गईं, और सैकड़ों लोग मलबे में दब गए। वहीं इरावदी ऑनलाइन समाचार पोर्टल की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया कि कई मस्जिदें गिर गईं, और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। इनमें से कई मस्जिदें ऐतिहासिक इमारतें थीं, जो भूकंप के झटकों को सहन नहीं कर सकीं।

राहत के कामों में आ रही मुश्किलें

जानकारी के लिए बता दें कि म्यांमार में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। इसकी वजह से वहां पर राहत कार्यों में कई बाधाएं आ रही हैं। वहीं ये भी सवाल उठ रहे हैं कि मस्जिदों में मारे गए 700+ लोग इस आंकड़े में शामिल हैं। क्योंकि सरकारी रिपोर्ट के अनुसार मौत का आंकड़ा 1,700 से अधिक पहुंच गया है। लेकिन ये बात अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इसमें मस्जिदों में मारे गए लोगों को गिना गया है या नहीं।

म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप ने वहां सब कुछ तबाह कर दिया है। जानकार इसे 2025 की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदाओं में से एक मान रहे हैं। 700 से अधिक नमाज़ियों की मौत की खबर सामने आने के बाद ये त्रासदी को और भी अधिक दर्दनाक हो गई है। भारत सरकार की तरफ से भी हर तरह की बचाव और मानवीय सहायता दी जा रही है।

म्यांमार भूकंप में 2,000 के पार पहुंची मरने वालों की संख्या, मलबे फंसे जिंदा लोगों की तलाश जारी, अपनाई जा रही खास तकनीक

मिसाइलों के मामले में किसी से कम नहीं ईरान, अगर हुई अमेरिका से जंग तो देगा मुंह तोड़ जवाब, Trump के भी उड़ जाएंगे होश