India News (इंडिया न्यूज़), India Buys This Thing From Afghanistan: अफ़गानिस्तान और भारत के बीच व्यापारिक संबंध बहुत अच्छे हैं। दोनों देश एक-दूसरे से बहुत सी चीज़ें खरीदते हैं। लेकिन एक चीज़ ऐसी है जो अफ़गानिस्तान में बहुत सस्ती है लेकिन भारतीय उसके लिए 700 रुपये प्रति किलो या उससे भी ज़्यादा चुकाते हैं। वैसे तो इस समय अफगानिस्तान के हालात अच्छे नहीं हैं, लेकिन वहां कई ऐसी चीजें हैं जो पूरी दुनिया के बाजार में काफी मशहूर हैं।

अफगानिस्तान से भारत आती है ये ताकतवर चीज

आपको बता दें कि भारत भी अफगानिस्तान से कई चीजें आयात करता है और कई चीजें निर्यात भी करता है। लेकिन एक ऐसी अफगानी चीज है, जिसके सेवन से घोड़े जैसी ताकत मिलती है और यह वहां के मुकाबले भारत में काफी महंगी है।

कनाडा के बढ़े तेवर, भारत आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, ट्रूडो सरकार ने इंडिया के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

फिलहाल, अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है। साल 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद जब वहां आर्थिक संकट आया तो भारत ने अफगानियों की काफी मदद की। वर्तमान समय में भी अफगानिस्तान और भारत के बीच व्यापारिक संबंध काफी अच्छे हैं। दोनों देश एक दूसरे से कई चीजों का आयात-निर्यात करते हैं। भारत अफगानिस्तान से सूखे मेवे, ताजे फल और मसाले आयात करता है। हम जिस चीज की बात कर रहे हैं, वह भी एक सूखा मेवा है।

भारत और अफगानिस्तान की कीमतों में है जमीन-आसमान का फर्क

दरअसल, भारत अफगानिस्तान से बड़ी मात्रा में बादाम आयात करता है। कहा जाता है कि बादाम खाने से घोड़े जैसी ताकत मिलती है। इसके सेवन से कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन अफगानिस्तान में इसकी कीमत जानकर आपको यकीन नहीं होगा। भारत में अच्छी क्वालिटी के बादाम की कीमत 780 रुपये से लेकर 800 रुपये प्रति किलो तक है। लेकिन अफगानिस्तान में यह काफी सस्ता है।

Alia Bhatt को ढूंढने निकली बेटी Raha, ‘मां’ को चिल्लाकर लगाई आवाज, वीडियो सुन फैंस का पिघला दिल

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में एक किलो बादाम की कीमत करीब 350 रुपये है। इसके अलावा काबुल और कंधार में भी बादाम 162 रुपये प्रति किलो मिलते हैं।