India News (इंडिया न्यूज), India-China GDP: चीन और भारत दोनों ही दुनिया की उभरती हुई ताकतें हैं। अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें नंबर पर है। चीन ने पिछले कुछ दशकों में अपनी सैन्य क्षमताओं का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार किया है। वह तेजी से अमेरिका की ताकत के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बनने के बाद से देश लगातार अर्थव्यवस्था और सेना के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हो रहा है। साल 1980 में भारत की प्रति व्यक्ति आय चीन से लगभग दोगुनी थी। आज चीन की प्रति व्यक्ति आय हमसे लगभग पांच गुना ज्यादा है।

चीन और भारत कौन किससे आगे?

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, चीन की जीडीपी का आकार 18.8 ट्रिलियन डॉलर है। तो वहीं दूसरी तरफ भारत की जीडीपी का आकार 3.93 ट्रिलियन डॉलर है। प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो 1980 में भारत की प्रति व्यक्ति आय 580 डॉलर और  चीन की प्रति व्यक्ति आय 307 डॉलर थी। जीडीपी पर बात करने से पहले बता दें कि, 1980 में चीन ने अपना बाजार दुनिया के लिए खोला और आर्थिक सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू किया। उस समय चीन की प्रति व्यक्ति आय 307 डॉलर और भारत की 580 डॉलर थी। 

तो वहीं दूसरी तरफ भारत में आर्थिक सुधारों का सिलसिला 1991 में शुरू हुआ। इसके बाद भारत में निजी क्षेत्र का तेजी से विस्तार हुआ। आर्थिक विकास की गति बढ़ी। देश में एक बड़ा मध्यम वर्ग उभरा। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। वहीं, चीन दुनिया की फैक्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी ताकत है। 

SpaDeX: आसमान में इतिहास रचने की कगार पर इसरो, एक दूसरे के बेहद करीब दोनों उपग्रह, जल-भुन कर खाक हो रहे दुश्मन देश

1980 के बाद चीन की जीडीपी में देखी गई जबरदस्त वृद्धि

विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा कीमतों पर चीन की जीडीपी का मूल्य 18.8 ट्रिलियन डॉलर है और भारत की जीडीपी का आकार 3.93 ट्रिलियन डॉलर है। 1980 के बाद से चीन की जीडीपी में 61 गुना वृद्धि हुई है। वहीं, इसी अवधि में भारत की जीडीपी में 21 गुना वृद्धि हुई है। भारत की जीडीपी में 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अगर हम पिछले 10 वर्षों के आंकड़ें को देखें तो इस दौरान भारत की जीडीपी में 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत की जीडीपी 2014 में 2.04 ट्रिलियन डॉलर थी, जो 2024 में बढ़कर 3.93 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, चीन की जीडीपी 2014 के 10.5 ट्रिलियन डॉलर की तुलना में 78 प्रतिशत बढ़ी है।

टी20 के लायक नहीं हैं गिल और पंत? गौतम गंभीर ने पूरी तरह से किया इग्नोर! इस धुंआधार ओपनर सहित 5 खिलाड़ियों का कटा पत्ता