India News (इंडिया न्यूज), Illegal Immigrants: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने हाल ही में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी कड़ी में अमेरिका ने भारत से आए कई अवैध प्रवासियों को वापस भेजा है, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। क्योंकि अमेरिका ने लोगों को विमान में भेजते समय उनके हाथ-पैर हथकड़ी लगा दी थी। अमेरिका की राह पर चलते हुए अब ब्रिटेन ने भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
19 हजार अवैध प्रवासियों को ब्रिटेन ने देश से किया बाहर
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद से 19 हजार अवैध प्रवासियों और अपराधियों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ब्रिटिश गृह मंत्री वॉट कूपर ने कहा कि हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद से 19 हजार लोगों को निर्वासित किया गया है। ब्रिटेन की लेबर सरकार ने देश में अवैध रूप से काम करने वालों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है। इसके तहत पुलिस ने भारतीय रेस्टोरेंट, नेल बार, सुविधा स्टोर और कार वॉश की दुकानों पर छापेमारी की, जहां प्रवासी श्रमिक काम करते हैं।
MP में गांवों के नाम बदलने का सिलसिला जारी, CM ने देवास जिले के 54 गांवों के नाम बदले
828 परिसरों पर हुई छापेमारी
ब्रिटिश गृह सचिव की निगरानी में चल रही इस कार्रवाई के तहत जनवरी में 828 परिसरों पर छापेमारी की गई। इसमें 609 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। ब्रिटेन के गृह सचिव के कार्यालय ने कहा कि उनकी टीम अवैध कामगारों के बारे में खुफिया जानकारी पर काम कर रही थी। पिछले महीने की गई कार्रवाई में रेस्टोरेंट, टेकअवे और कैफ़े के साथ-साथ खाद्य, पेय और तंबाकू उद्योग को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्टोरेंट से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4 को हिरासत में लिया गया। ब्रिटिश गृह सचिव कूपर ने कहा कि आव्रजन नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें लागू किया जाना चाहिए।
विपक्ष ने एक बार फिर BJP को बनाया निशाना, पप्पू यादव ने मोहन लाल बड़ौली पर कर डाली तीखी टिप्पणी