India News (इंडिया न्यूज),Pakistan:पाकिस्तान में आज सुबह करीब 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले मंगलवार को बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये झटके ईद के दिन कराची में आए भूकंप के कुछ घंटे बाद आए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, बलूचिस्तान के बरखान जिले में आए भूकंप की तीव्रता 3.9 थी। इसका केंद्र जमीन से 12 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का केंद्र बरखान से 59 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

कराची में 4.7 तीव्रता का भूकंप

आपको बता दें कि ईद के दिन भी पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार, कराची में आए इस भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। इसका केंद्र शहर से 75 किलोमीटर उत्तर में स्थित था। यूएसजीएस के अनुसार, इस भूकंप की वास्तविक तीव्रता 4.6 थी। इसका केंद्र बलूचिस्तान से 65 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

2700 लोगों की मौत

पिछले सप्ताह म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,700 से अधिक हो गई है, जबकि हजारों लोग घायल हैं। वहीं, मलबे के नीचे दबे लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीदें अब कम होती जा रही हैं। हालांकि, नेपीता में अग्निशमन विभाग ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को आए विनाशकारी भूकंप के कारण एक इमारत ढहने के 91 घंटे बाद महिला को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आपदा के 72 घंटे बाद जीवित बचे लोगों के मिलने की संभावना कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Delhi Weather News Today: राजधानी दिल्ली में गर्मी करेगी जीना मुश्किल, तापमान में तेजी से होगा इजाफा, जानिए किन इलाकों का रहेगा बुरा हाल

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, यहां जानें पूरी डिटेल