India News (इंडिया न्यूज), BrahMos Missile Deal : इस समय भारतीय हथियारों का दुनिया पर राज चल रहा है। हर देश अपनी ताकत बढ़ाने के लिए भारतीय हथियारों को अपने सैन्य बेड़े में शामिल करना चाहता है। इसी कड़ी में दुनिया की सबसे खतरनाक सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का नाम सामने आ रहा है। इसकी मारक क्षमता को देखते हुए कई देश इसे खरीदना चाहते हैं। फिलीपींस ने इसे पहले ही खरीद लिया है, इसके बाद अब वियतनाम भी इस खतरनाक मिसाइल को खरीदना चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक वियतनाम के साथ ब्रह्मोस का सौदा अपने अंतिम चरण में है। इस साल यह सौदा होने की उम्मीद है।

ब्रह्मोस खरीदने के लिए लंबी कतार

आपको याद दिला दें कि फिलीपींस ने भारत के साथ 375 मिलियन डॉलर में तीन मिसाइल बैटरियों का सौदा किया था। फिलीपींस को ब्रह्मोस की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। अब वियतनाम के साथ भी सौदा अंतिम चरण में बताया जा रहा है। इसके अलावा इंडोनेशिया के साथ भी ब्रह्मोस सौदे पर बातचीत चल रही है। यह सौदा भी करीब 450 मिलियन डॉलर का बताया जा रहा है। इसके अलावा मध्य एशिया, दक्षिण अमेरिका के साथ-साथ मध्य पूर्व के कई देशों ने ब्रह्मोस खरीदने की इच्छा जताई है।

चीन की दादागिरी खत्म होगी

चीन का अपने लगभग सभी पड़ोसी देशों के साथ ज़मीनी विवाद है। इसमें दक्षिण चीन सागर और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं, जिन पर चीन अपना दावा करता है। इतना ही नहीं, वह एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन यानी EEZ पर भी अपना दावा करता है। चीन ने एक नया नक्शा जारी किया, जिसमें उसने दक्षिण चीन सागर में 9 डैश लाइन लगाकर अपना इलाका घोषित किया।

चीन की ताकत के कारण फिलीपींस, वियतनाम, ताइवान और मलेशिया जैसे देश उसके सामने टिक नहीं पाते। लेकिन ब्रह्मोस की ताकत मिलने के बाद ये देश ड्रैगन को उसकी ही भाषा में जवाब दे सकेंगे। यह कहना गलत नहीं होगा कि ब्रह्मोस की ढाल इन देशों को चीन के खतरे से बचा सकती है।

भारत बढ़ा रहा है ब्रह्मोस की ताकत

2016 में मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम का सदस्य बनने के बाद भारत ने ब्रह्मोस की रेंज बढ़ाने पर काम करना शुरू कर दिया है। ब्रह्मोस की मारक क्षमता को 290 किलोमीटर से आगे बढ़ाने पर काम चल रहा है। भारतीय वैज्ञानिक इसे 400 से 600 किलोमीटर की मारक क्षमता देने के लिए काम कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय वायुसेना ने सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस एक्सटेंडेड रेंज का सफल परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 400 किलोमीटर से भी ज्यादा थी।

कितनी है हमास के लड़ाकों की सौलरी? एक इजरायली को पकड़ने पर मिलती है ये चीज, जानें पूरी डिटेल

आपके थाली में रखी इस चीज से हो रहा है केंसर,अमेरिका के कैंसर विशेषज्ञों किया बड़ा खुलासा, दुनिया भर  में मचा हंगामा