India News(इंडिया न्यूज),AI Child: आज के इस दौर में विज्ञान की एक अलग भूमिका है। विज्ञान के दौर में चीन ने एक नई उपलब्धी हासिल की है। जानकारी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से दुनिया भर की दिग्गज टेक कंपनियां नए-नए आविष्कार कर रही हैं और कई ऐसे फीचर्स और प्रोडक्ट बना रही हैं, जो लोगों की जीवनशैली में अहम बदलाव ला सकते हैं। इसी क्रम में चीन ने दुनिया का पहला AI चाइल्ड बनाया है। दरअसल, यह चीनी एआई डेवलपर्स द्वारा बनाई गई एक एआई बेबी गर्ल है, जिसका नाम टोंग टोंग रखा गया है।
AI बच्ची पर वैज्ञानिकों की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, टोंग टोंग का हिंदी में अर्थ छोटी लड़की होता है। एआई की मदद से बनाई गई इस लड़की के बारे में दावा किया जा रहा है कि वह बिल्कुल इंसानों की तरह काम करती है और यूजर्स द्वारा पूछे गए सभी सवालों का तुरंत जवाब भी देती है। आइए आपको बताते हैं इस एआई लड़की के बारे में। चीनी वैज्ञानिकों की माने तो, यह एआई गर्ल इंसानों को एक बार देखने के बाद पहचान सकती है। इसका सामान्य ज्ञान भी लगभग इंसानों की तरह ही काम करता है। ये लड़की हर तरह के इमोशन दिखाने में सक्षम है. यह बच्ची किसी भी इंसान के बच्चे की तरह हंसना, रोना, खेलना, उठना, बैठना आदि जानती है।
रिपोर्ट में आई ये बात सामने
वहीं इस मामले में एक रिपोर्ट की माने तो बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ जनरल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (बीआईजीएआई) के कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने एआई तकनीक की मदद से दुनिया की पहली एआई गर्ल बनाई है। कंप्यूटर वैज्ञानिकों के अलावा, व्यावहारिक गणितज्ञ और संज्ञानात्मक एआई विद्वान झू सोंगचुन ने भी इसे बनाने का बीड़ा उठाया। ऐसा कहा जाता है कि झू सोंगचुन ने इस संस्थान की स्थापना के लिए 2020 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में अपनी प्रोफेसरशिप छोड़ दी।
फीचर से लैस एआई बच्ची
इन चीनी वैज्ञानिकों ने इस एआई लड़की के बारे में जानकारी दी है कि वह 3-4 साल की लड़की की तरह व्यवहार करती है और उसे सुनने के बाद भी ऐसा लगेगा जैसे कोई 3-4 साल की लड़की बात कर रही हो। चीनी वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह एआई बच्चा स्वायत्त सीखने पर काम करता है और इसलिए बच्चों के आसपास होने वाली चीजों को सीखता रहता है। वैज्ञानिकों ने इस AI लड़की को करीब 600 शब्द सिखाए हैं और इसमें इमोशनल इंटेलिजेंस फीचर भी लगाया गया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ऑटोनॉमस लर्निंग तकनीक की मदद से यह बच्ची धीरे-धीरे इंसानी बच्चों द्वारा किए जाने वाले ज्यादा शब्दों और गतिविधियों को देखेगी और सीखेगी।
- Greek PM ने Raisina Dialogue में की भारत के चुनाव प्रणाली की तारीफ, बोलें- लोकतंत्र का बेहतर उदाहरण
- Delhi Liquor Policy Case: सीबीआई की रडार पर बीआरएस नेता के कविता, दिल्ली शराब नीति मामले में भेजा समन
- Rajasthan: CM भजनलाल का बड़ा फैसला, VIP ट्रैफिक प्रोटोकॉल को किया खत्म