Air India Express plane: विमान में सांप मिलने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। मगर बीते दिन शनिवार को एक ऐसी ही घटना सामने आई है। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सांप दिखाई दिया है। विमान में सांप मिलके चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान के कार्गो होल्ड में यह सांप मिला। विमानन नियामक डीजीसीए के एक अधिकारी ने इस बात की सूचना दी है। साथ ही मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं।

फ्लाइट में सांफ मिलने से यात्रियों में हड़कंप

कहा जा रहा है कि DGCA के वरिष्ठ अधिकारी ने दुबई हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद विमान के कार्गो होल्ड में एक सांप मिला। जिसके बाद एक-एक कर यात्रियों में इसकी जानकारी फैल गई। जिससे यात्रियों में भय हो गया। इसकी जानकारी हवाई अड्डे के फायर सर्विसेज के कर्मियों को दी गई। जिसके बाद फ्लाइट में सफर कर रहे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। फ्लाइट के खाली होने के बाद उसे ग्राउंड स्टॉफ के हवाले कर दिया गया।

Also Read: Mumbai-Nagpur Expressway: पीएम मोदी आज करेंगे समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन, सुरक्षा में 4,000 पुलिसकर्मी तैनात