India News (इंडिया न्यूज), Akhand Bharat: नए संसद भवन में अखंड भारत की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका कई देशों ने विरोध किया था। देश में कई संगठन हैं जो समय-समय पर अखंड भारत की मांग करते रहते हैं और उनका सपना होता है कि देश एक दिन फिर से अखंड भारत बने। फिलहाल, आज हम आपको अखंड भारत के बारे में बताते हैं। अखंड भारत का मतलब है वो भारतवर्ष जिसकी सीमाएं प्राचीन काल में बहुत विस्तृत थीं। आज दुनिया के नक्शे पर कई ऐसे देश हैं जो पहले उस अखंड भारत में शामिल थे। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन सिर्फ ये दो देश ही नहीं, बल्कि साल 1857 से 1947 के बीच कई देश अखंड भारत से अलग हो गए और अलग देश कहलाने लगे।

कौन-कौन से देश अखंड भारत में थे शामिल?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक के काल में भारत की सीमाएं कई देशों तक फैली हुई थीं। कुछ लोग पहले के अखंड भारत को अखंड हिंदुस्तान या विशाल भारत भी मानते हैं। प्राचीन भारत में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत जैसे देश शामिल थे। अखंड भारत से अलग होने वाले मुख्य देश पाकिस्तान और बांग्लादेश माने जाते हैं। 1947 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान एक अलग देश बन गया। आजादी के बाद जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब आज का बांग्लादेश पाकिस्तान का पूर्वी हिस्सा हुआ करता था। इसे 1971 में बांग्लादेश के रूप में एक अलग देश बनाया गया।

बिहार में अब बदलेगा सियासी समीकरण, पप्पू यादव ने कर दिया तेज प्रताप का समर्थन, लालू यादव को भी सुना दी खरी-खोटी

ये देश कब-कब अलग हुए?

अगर हम अफगानिस्तान की बात करें तो 18वीं सदी में इसे अहमद शाह अब्दाली ने एक स्वतंत्र देश के रूप में स्थापित किया था। 1937 में आज का म्यांमार जो पहले बर्मा हुआ करता था, अखंड भारत से अलग हो गया। नेपाल और भूटान भी अखंड भारत से अलग हो गए। 1814 से 1816 तक चले गोरखा युद्ध के बाद नेपाल ने सिक्किम, कुमाऊं, गढ़वाल, तराई को ब्रिटिश भारत को सौंप दिया। तिब्बत का कुछ हिस्सा पहले भारत का हिस्सा था। लेकिन बाद में 1950 में चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया। आज भारत से अलग होने के बावजूद ये देश सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़े हुए हैं।

क्या धोनी लेने वाले हैं IPL से संन्यास? खुद माही ने दिया सारे सवालों के जवाब, सुन दंग रह गए फैंस