India News (इंडिया न्यूज), Aliens Attack On Soldiers: एलियंस को लेकर कई तरह की साजिशें सामने आती रहती हैं। कई वैज्ञानिक तो यहां तक कहते हैं कि एलियंस धरती पर कदम रख चुके हैं, हालांकि उनके अस्तित्व के सबूत अभी भी रहस्यमय हैं। दुनियाभर में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें एलियंस के शामिल होने का दावा किया गया है। हाल ही में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने एलियंस को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, खुफिया एजेंसी ने शीत युद्ध के समय की एक गोपनीय फाइल सार्वजनिक की है।
CIA की फाइल से हुआ ये खुलासा
इस फाइल में दावा किया गया है कि, यूक्रेन में सोवियत संघ और यूएफओ के बीच मुठभेड़ हुई थी। उसी दौरान एलियंस ने सोवियत सैनिकों पर हमला किया था। इस फाइल को साल 2000 में भी सार्वजनिक किया गया था। कनाडा के वीकली वर्ल्ड न्यूज और यूक्रेन के होलोस यूक्रेन ने भी इस पर खबर प्रकाशित की थी। ‘द जो रोगन एक्सपीरियंस’ पॉडकास्ट पर भी इस पर चर्चा हुई थी। सीआईए की इस फाइल से इंटरनेट पर तहलका मच गया है। पूरी दुनिया में ये चर्चा का विषय बन गया है। ‘द न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक प्लाटून ने उड़न तश्तरी पर गोली चलाई, जिसके बाद कुछ एलियन यात्रियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 23 सैनिकों को पत्थर में बदल दिया। ऐसा करने के बाद वे मौके से भाग गए। 250 पन्नों की केजीबी रिपोर्ट वाली इस फाइल में बताया गया है कि सैनिकों के अवशेष चूना पत्थर में पाए गए।
इंसानों के लिए खतरा है एलियन?
रिपोर्ट के अनुसार, सोवियत सैनिकों ने यूक्रेन में एक तश्तरी के आकार का अंतरिक्ष यान देखा। एक सैनिक ने उस पर मिसाइल दागी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और क्रैश हो गया। उससे थोड़ी ही दूरी पर बड़े सिर और काली आंखों वाले 5 छोटे मानव जैसे एलियन यूएफओ से निकले। मलबे से बाहर निकलते ही सभी एलियन इकट्ठा हो गए और एक गोलाकार वस्तु में गायब हो गए। थोड़ी ही देर में वह वस्तु बड़ी हो गई और तेज रोशनी के साथ फटने लगी। इसके बाद मौके पर मौजूद 23 सैनिक पत्थर में बदल गए। सीआईए के मुताबिक अगर यह घटना सच है तो यह इंसानों के लिए खतरनाक हो सकती है क्योंकि एलियंस के पास इंसानों से ज्यादा खतरनाक हथियार हैं।
इन 3 जगहों पर घूमने जाएंगे भारत के ‘पावरफुल दामाद’, JD Vance का पूरा प्लान आया सामने