India News (इंडिया न्यूज),America: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आठ देशों की यात्रा के बाद अमेरिका लौट आए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, इजरायल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से अमेरिकी विदेश मंत्री मध्य पूर्व देशों की यात्रा पर गए थे।
अमेरिकी का समर्थन अटल
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के इस यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि, विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन मध्य-पूर्व के आठ देशों की यात्रा से आज सुबह वाशिंगटन लौट आए हैं। विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने इस्राइली सरकार और फलस्तीनी अधिकारियों के साथ बात की। इसके अलावा उन्होंने बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरत और कतर के नेताओं से भी मुलाकात की। यात्रा के दौरान उन्होंने एक संदेश स्पष्ट दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस युद्ध में इस्राइल के साथ मजबूती से खड़ा है।
अमेरिका का समर्थन अटल है। वहीं मिलर ने आगे कहा कि, ब्लिकंन ने साफ किया कि अमेरिका उन फलस्तीनी नागरिकों का भी समर्थन करता है, जो हमास के आतंक से पीड़ित हैं। हमारा मानना है कि गाजा में नागरिकों को नुसकान से दूर रखना चाहिए। फलस्तीनी नागरिकों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक तंत्र स्थापित करना महत्वपूर्ण है। हम हमास के खिलाफ इस्राइल की मदद करते रहेंगे। वहीं, बंधकों की रिहाई हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
गाजा सीमा को लेकर बातें
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, गाजा को मानवीय सहायता के लिए राफा सीमा पार खोलने पर, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि, एक दिन पहले राष्ट्रपति बाइडन ने मिस्र के राष्ट्रपति सिसी से बात की। इसके साथ ही उन्होंने मानवीय सहायता के लिए राफा को खोलने के लिए प्रतिबद्धता जताई। राफा बॉर्डर खुलने से हम उन अमेरिकीयों की भी मदद कर सकते हैं, जो अमेरिका वापस आना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि निर्दोष फलस्तीनी नागरिकों को सहायता मिलना चाहिए।
ये भी पढ़े
- Rape case: लड़की के साथ रेप के बाद मां बनने की इच्छा जताने पर, कोर्ट ने सुनाया ये हैरान करने वाला फैसला
- The Kapil Sharma Show: आखिर कहां गायब हैं कपिल शर्मा, कब लेकर लौट रहे हैं शो