India News (इंडिया न्यूज), Scientific Prediction 2040: इस दुनिया में इंसानी दिमाग से ज्यादा शक्तिशाली कोई चीज नहीं। इंसानों जैसा दिमाग किसी और प्राणी के पास नहीं है। इसीलिए इंसानों ने अपने लिए एक अलग दुनिया बनाई है, जो सुख-सुविधाओं से लैस है। हालांकि, इंसानों द्वारा ही बनाई गई एक तकनीक अब उनके लिए भस्मासुर का काम करने को तैयार है।

हाल ही में तकनीकी विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानों से भी ज्यादा बुद्धिमान हो सकती है। यह विचार एलन मस्क और रे कुर्ज़वील समेत कई प्रमुख वैज्ञानिकों और तकनीकी नेताओं ने व्यक्त किया है।

AI चुरा लेगा इंसानी दिमाग

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हुए एक अध्ययन में 8,590 वैज्ञानिकों, उद्यमियों और समुदायों के विचारों के आधार पर निष्कर्ष निकाला गया है कि जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चार कदम आगे बढ़कर आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) में बदल जाएगी। अगर आप नहीं समझे तो सीधे शब्दों में कहें तो इंसानों से भी ज्यादा होशियार हो जाएगी और उन्हें अपना गुलाम बना लेगी। वह दिन दूर नहीं है लेकिन यह अगले 25 सालों में संभव हो सकता है। इसका मतलब है कि AGI 2050 तक अस्तित्व में आ सकता है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि AGI अगले साल यानी 2026 में आ सकता है। हालांकि, कुछ उद्यमियों का कहना है कि AGI 2030 के दशक में संभव हो सकता है। वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अगले 15 सालों में हो सकता है। AGI यानी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस के आने से हमारे जीवन में कई बदलाव आएंगे, जिनकी शुरुआत हो चुकी है। इसका सबसे भयावह अंत यह है कि अभी हम AI चैटबॉट्स की कमान संभालते हैं लेकिन अगर यह हमसे ज्यादा स्मार्ट हो गया तो यह इंसानों की बुद्धिमत्ता का अपने हिसाब से इस्तेमाल करेगा।

एलोन मस्क ने भी की भविष्यवाणी

टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलोन मस्क ने भविष्यवाणी की है कि अगले साल के अंत तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किसी भी एक इंसान से ज्यादा बुद्धिमान हो सकता है। मस्क के मुताबिक, अगले पांच सालों में AI की क्षमताएं सभी इंसानों से ज्यादा हो सकती हैं।

WATCH: 4 सेकंड में 7 झापड़… गुंडई में दादा से आगे निकली डकैत पान सिंग तोमर की पोती, सरेआम कर दी सरकरी कर्मचारी की कुटाई

इसके अलावा गूगल के पूर्व इंजीनियर रे कुर्ज़वील ने भी AI के विकास को लेकर कहा था कि साल 2029 तक AI इंसानों की बुद्धि के बराबर हो सकता है और 2045 तक AI इंसानों से भी ज़्यादा बुद्धिमान हो सकता है। उन्होंने इसे सिंगुलैरिटी यानी वह बिंदु कहा है जब मशीनें इंसानों से ज़्यादा बुद्धिमान हो जाएँगी। जो इंसानों के लिए बेहद खतरे की बात होगी।

14 घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच हुई जंग! अब दर्द से कराह रही हैं दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने किया सर्जरी पर बड़ा खुलासा, बोले- ‘दुआ करिए क्योंकि…?