India News (इंडिया न्यूज), American Army Power In World: जब शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं, तब उन्होंने कुछ कहा था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका चाहे तो किसी भी देश की सरकार को उखाड़ फेंक सकता है। अमेरिका के बारे में हमेशा से कहा जाता रहा है कि दुनिया के किसी भी कोने में विवाद हो, अमेरिका हमेशा शांतिदूत बनकर बीच में आता है। लेकिन ऐसे में समझने वाली बात यह है कि अमेरिका के पास इतनी ताकत कैसे है कि वह किसी भी देश की लड़ाई में या किसी भी समय युद्ध के लिए हस्तक्षेप करने को तैयार हो जाता है।

अमेरिका की सेना सबसे ताकतवर

अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना में कुल 21.22 लाख सैनिक हैं। इनमें से 13.28 लाख सैनिक सक्रिय हैं, जबकि अमेरिका ने 7.94 लाख को रिजर्व में रखा है। अमेरिकी सेना में 9.98 लाख सैनिक शामिल हैं, जिसमें रिजर्व और नेशनल गार्ड भी शामिल हैं। अमेरिकी वायुसेना में पांच लाख से ज्यादा सैनिक, नौसेना में चार लाख से ज्यादा सैनिक, मरीन कॉर्प्स में 2.10 लाख सैनिक हैं। यह देश अपनी सैन्य शक्ति पर 66 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करता है। भारत का रक्षा बजट अमेरिका से 13 गुना कम है। भारत का रक्षा बजट करीब पांच लाख करोड़ रुपये है।

सबसे ज्यादा बिकते हैं अमेरिकी रक्षा उपकरण

अमेरिकी रक्षा विभाग का दावा है कि उनके सैनिक दुनिया में हर जगह मौजूद हैं। दुनिया के 160 देशों में अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिका के हथियार और दूसरे रक्षा उपकरण पूरी दुनिया में बिकते हैं। अमेरिकी सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 205 अरब डॉलर के हथियार और रक्षा उपकरण बिके, जो साल 2021 से 50 फीसदी ज्यादा थे। अमेरिका की ताकत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सैन्य शक्ति के आधार पर रैंकिंग तय करने वाली संस्था ग्लोबल फायरपावर ने हाल ही में जब ताकतवर देशों की सूची जारी की तो उसमें अमेरिका पहले नंबर पर है।

रणवीर सिंह की राह पर चल पड़े शाहरुख खान, बीवी का हार पहनकर पहनें आए नजर, लुक देखकर दीवाने हो गए फैंस

क्या है अमेरिका का पावर इंडेक्स स्कोर?

अमेरिका अपनी अत्याधुनिक क्षमताओं, वैश्विक प्रभाव और वित्तीय ताकत की वजह से शीर्ष पर बना हुआ है। अमेरिका का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0744 है। अमेरिका चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, यह निर्धारित करना मुश्किल है कि वह एक ही समय में कितने देशों को हरा सकता है, क्योंकि यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि उन देशों की ताकत, युद्ध के तरीके और अमेरिका की अपनी सैन्य रणनीति। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह हमेशा जीतेगा।

इस मंदिर में देवी को खुश करने के लिए दी जाती हैं गालियां, मुर्गे की बलि से प्रसन्न होते हैं राक्षस, मंदिर के पीछे है अनोखा रहस्य