India News (इंडिया न्यूज), US Economy: दूनिया में कई ऐसे देश हैं जो कर्ज भारी कर्ज में डूबे हैं वहीं ऐस में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका का कर्ज भी 35 ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुका है। यह देश की GDP का करीब 127 फीसदी है। अमेरिका की GDP का आकार 28.6 ट्रिलियन डॉलर है। पिछले एक साल की तुलना में अमेरिका के कर्ज में 2.2 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस दौरान देश की अर्थव्यवस्था 1.6 ट्रिलियन डॉलर बढ़ी भी है। बता दें कि, जुलाई 2024 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका के हर नागरिक पर 1,04,507 डॉलर का कर्ज है। स्थिति यह हो गई है कि अमेरिका को रोजाना करीब दो अरब डॉलर ब्याज भुगतान में खर्च करने पड़ रहे हैं। अगले दशक तक देश का कर्ज 54 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

दुनिया में GDP के मुकाबले कितना है कर्ज-

  • पहले पर जापान (252%),
  • दूसरे नंबर पर सूडान (239%),
  • तीसरे पर सिंगापुर (163%),
  • चौथे पर ग्रीस (160%),
  • पांचवें पर इटली (143%),
  • छठे पर अमेरिका (127%),
  • सातवें पर भूटान (123%),
  • आठवें पर बहरीन (119%),
  • नौवें पर लाओस (118%),
  • दसवें पर मालदीव (112%)

जी-20 देशों की बात करें तो इन देशों के प्रत्येक नागरिक पर औसतन 23,617 डॉलर का कर्ज है। भारत इस सूची में सबसे नीचे है। भारत में प्रत्येक व्यक्ति पर मात्र 1,316 डॉलर का कर्ज है।

Delhi PWD Roads: अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, ‘अब मैं आ गया हूं दिल्ली के रुके काम…’

अमेरिका पर किसका कर्ज?

यह हमेशा सवाल उठता है कि अमेरिका पर सबसे ज्यादा कर्ज किस देश का है। आपको बता दें कि, अमेरिका पर विदेशी कर्जधारकों का 8.33 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। इस सूची में जापान सबसे ऊपर है। जापानी निवेशकों का अमेरिका पर 1.11 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। इसी तरह, चीनी निवेशकों का अमेरिकी कर्ज में 776.5 बिलियन डॉलर का हिस्सा है। इसके बाद यूके ($728.3 बिलियन), लक्जमबर्ग ($399.9 बिलियन), केमैन आइलैंड ($378.1 बिलियन), कनाडा ($377.7 बिलियन), बेल्जियम ($315.9 बिलियन), आयरलैंड ($312.7 बिलियन), फ्रांस ($290.9 बिलियन) और स्विट्जरलैंड ($285.4 बिलियन) का स्थान है।

फिर एक बार बड़े पर्दे पर डर का नया चेहरा लेकर आ रही है ‘Bhool Bhulaiyaa3’…Kartik Aaryan ने शेयर किया फिल्म का टीज़र!