India News (इंडिया न्यूज), Top 10 Strongest Countries In World : दुनिया के सभी देश अपनी सैन्य क्षमता और उसकी शक्ति को बढ़ाने में जुटे हैं। आज दुनिया के हर कोने में कई देश अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए नई-नई मिसाइलें, ड्रोन, टैंक और तोप बना रहे हैं। ऐसे में सैन्य शक्ति के तौर पर सूची में बदलाव हो रहा है। आइए आपको उन 10 सबसे शक्तिशाली देशों के बारे में बताते हैं।
वैश्विक सैन्य लिस्ट में, भारत दृढ़ता से 4 वें सबसे शक्तिशाली सैन्य बल के रूप में अपनी स्थिति को सुरक्षित रखता है। संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष स्थान पर है, जिसे सैन्य शक्ति के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया जाता है, जबकि रूस और चीन 2025 की रैंकिंग में 2 और 3 नंबर पर हैं।
पहले नंबर पर अमेरिका
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान पर बना हुआ है। अमेरिकी सेना पूरी दुनिया में फैली हुई है, जिनके सैन्य अड्डे भी दुनिया के कई देशों में बने हुए हैं। अमेरिका का सैन्य खर्च करीब 876 बिलियन डॉलर के साथ सबसे अधिक है।
दूसरे नंबर पर रूस
अमेरिका के बाद रूस के पास दुनिया की दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना है। रूस का प्रतिवर्ष सैन्य खर्च लगभग 86.3 बिलियन डॉलर है। दुनिया में रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में रूसी सेना की ताकत देखने को मिल रही है।
तीसरे नंबर पर चीन
भारत का पड़ोसी देश चीन तीसरी सबसे शक्तिशाली सेना के तौर पर सामने आया है। चीन का सैन्य खर्च लगभग 292 बिलियन डॉलर है. चीन के पास 3166 विमान और 4950 टैंक हैं, जो इसे मजबूत बनाते हैं।
भारत चौथे स्थान पर
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में भारत चौथे नंबर पर काबिज है। भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा रहा है। भारत का सैन्य खर्च लगभग 81.3 बिलियन डॉलर है। देश की आजादी के बाद से भारत ने अपनी सैन्य शक्ति में जबरदस्त इजाफा किया है। वहीं, पिछले एक दशक में भारत ने अपनी सैन्य क्षमता में खूब बढ़ोत्तरी की है।
साउथ कोरिया पांचवे स्थान पर
दुनिया के पांचवे स्थान पर साउथ कोरिया का कब्जा है। नार्थ कोरिया के साथ टैशन की वजह से साउथ कोरिया अपने सेना पर प्रतिवर्ष 46.4 बिलियन डॉलर का खर्च करती है।
वहीं इसके अलावा ब्रिटेन दुनिया का छठा सबसे शक्तिशाली देश है। इसे बाद नंबर जापान का आता है। फिर आठवे नंबर पर तुर्की का नाम है। इसके बाद भारत के सबसे बड़े दुश्मन देश पाकिस्तान का नाम है। दसवें स्थान पर इटली की सैना है।