India News (इंडिया न्यूज), Powerful Earthquake In Argentina : दक्षिण अटलांटिक महासागर शुक्रवार को सुबह स्थानीय समयानुसार 9:58 बजे एक शक्तिशाली भूकंप आने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। ये भूकंप कितना शक्तिशाली था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके झटके अर्जेंटीना से लेकर चिली तक महसूस किए गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र चिली से करीब 104 किलोमीटर (65 मील) दूर समुद्र में था। भूकंप की सही गहराई का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमान में इसे सतही (कम गहराई वाला) भूकंप माना जा रहा है।

बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

इस भूकंप को लेकर स्थानीय निवासियों ने घरों और दफ्तरों में कंपन महसूस होने की पुष्टि की है, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं सतर्क हो गईं और तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन विशेषज्ञ समुद्र की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विज्ञान और भूकंप विज्ञान एजेंसी भूकंप के झटकों या किसी अन्य संभावित खतरे का लगातार आकलन कर रही है।

भयानक भूकंप से तबाह हो गया था म्यांमार

आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले म्यांमार में आए भयंकर भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने म्यांमार में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के पीड़ितों के बारे में नए आंकड़ों में बताया कि 3700 से अधिक लोगों की जान चली गई है और करीब 5,100 लोग घायल हुए हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद म्यांमार में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने लोगों को डरा दिया है।

भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा संक्षेपित भूकंप मापदंडों के अनुसार, 1990 से 2019 तक म्यांमार और उसके आसपास के इलाकों में हर साल 3.0 से अधिक या उसके बराबर तीव्रता वाली लगभग 140 घटनाएं हुईं।

पाकिस्तानी जनता ने पकड़े गद्दार? Shehbaz और Asim Munir का सबसे बुरा वक्त शुरू, पड़ोसी देश के मुसलमान लेगें पहलगाम का बदला

पाकिस्तान ने चली नई चाल…भारत के खिलाफ हो गए 57 मुस्लिम देश, अब क्या करेगी मोदी सरकार?