India News (इंडिया न्यूज), General Asim Munir Pakistan: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हाल ही में इस्लामाबाद में ‘ओवरसीज पाकिस्तान कन्वेंशन’ में जो कहा, उससे कई इस्लामिक देशों की भौंहें तन सकती हैं। जनरल मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्तान दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जो ‘कलमा’ यानी इस्लामिक घोषणा के आधार पर अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि पहला देश मदीना था।

अपने भाषण में मुनीर ने कहा, मानवता के इतिहास में आज तक सिर्फ दो ही राज्य ऐसे हैं जो कलमा के आधार पर बने हैं। पहला रियासत-ए-तैयबा (मदीना) और दूसरा पाकिस्तान, जिसे अल्लाह ने 1300 साल बाद कलमा के आधार पर बनाया। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को इस्लामिक कल्याणकारी राज्य बनाने की बात दोहराई।

अलापा दो-राष्ट्र सिद्धांत का घिसा-पिटा राग

पुरानी बात दोहराते हुए मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की नींव हिंदू और मुसलमानों के बीच बुनियादी अंतर पर रखी गई थी। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा था और उससे अवैध रूप से कब्जाए गए इलाकों को खाली करने को कहा था।

ये बयान इन देशों को क्यों पसंद नहीं आएगा?

मुनीर के बयान से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस जैसे नेता जरूर नाराज होंगे। वजह साफ है, बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई इस विचार के खिलाफ थी कि धर्म ही राष्ट्र की पहचान है। 1971 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) ने इस कलमा आधारित राष्ट्रवाद को खारिज कर दिया और अपनी सांस्कृतिक और भाषाई पहचान के आधार पर आजादी हासिल की। ​​मुनीर का दावा तुर्की जैसे देशों के लिए भी चिढ़ाने वाला होगा, जहां सदियों तक ओटोमन साम्राज्य ने इस्लामी दुनिया का नेतृत्व किया। ईरान, जो 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद खुद को इस्लामी गणराज्य मानता है और मिस्र जैसे देश भी पाकिस्तान को “दूसरा इस्लामी राज्य” कहे जाने से नाखुश हो सकते हैं।

‘मैं आदेश लिखवा रहा हूं, बीच में मत बोलिए…’ कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान कपील सिब्बल ने की गलती, CJI ने लगाई क्लास

मजहब के नाम पर कर रहे गुमराह!

मुनीर की सोच न सिर्फ इतिहास को झुठलाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि पाकिस्तान अभी भी अपनी पहचान को लेकर भ्रमित है। इस्लाम को राष्ट्र की नींव बताकर वहां की सरकार और सेना जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना चाहती है, चाहे वह बलूच विद्रोह हो या ढहती अर्थव्यवस्था।

‘होली मनाओ तो रोज़ों का हिसाब… ’, कुणाल खेमू से शादी के 10 साल बाद भी सोहा के पीछे पड़ा कट्टरपंथियों का हुजूम, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द