India News (इंडिया न्यूज)Asim Munir Promoted: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर को पदोन्नति दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर में करारी हार के बावजूद उन्हें फील्ड मार्शल बनाया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की अध्यक्षता में संघीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत-पाक के मौजूदा हालात की जानकारी दी।
जनरल अयूब खान के बाद असीम मुनीर पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। यहां बड़ा अंतर यह है कि असीम मुनीर को यह पद कैबिनेट की मंजूरी से दिया गया है और जनरल अयूब खान ने खुद को फील्ड मार्शल घोषित किया था।
उत्तराखंड की मदरसों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा Operation Sindoor,देशभक्त बनेंगे मुस्लिम बच्चे
पहलगाम हमले से पहले असीम मुनीर ने दिया था ‘हिंदू विरोधी’ भाषण
पहलगाम आतंकी हमले से पहले असीम मुनीर ने द्विराष्ट्र सिद्धांत की वकालत करते हुए कहा था कि हिंदू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते। उन्होंने कहा था, “हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम हिंदुओं से अलग हैं, हमारे विचार, धर्म और परंपराएं अलग हैं। यही द्विराष्ट्र सिद्धांत की नींव है।”
असीम मुनीर के इस बयान के कुछ दिनों बाद 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिदूर के तहत पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।
एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू को भी मिला ईनाम
पाकिस्तान सरकार ने एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू का कार्यकाल भी बढ़ाने का फैसला किया है। सैयद असीम मुनीर 2022 से पाकिस्तान में 11वें सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। नवंबर 2024 में सेना प्रमुख के तौर पर उनका कार्यकाल तीन से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया था। पाकिस्तानी सेना के शीर्ष पद पर नियुक्त होने से पहले असीम मुनीर आईएसआई प्रमुख रह चुके हैं।
फील्ड मार्शल क्या है
फील्ड मार्शल सेना में एक पांच सितारा रैंक है जो किसी देश के सैन्य बलों में सबसे ऊंचा रैंक होता है, यहां तक कि जनरल से भी ऊंचा। इसे आमतौर पर विशिष्ट सेवाओं या युद्धकालीन योगदान के लिए औपचारिक रूप से प्रदान किया जाता है, और आमतौर पर यह आजीवन पद होता है।